|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सूर्य ग्रहण आज रात: जानें भारत पर कितना होगा असर, कहां दिखेगा रिंग ऑफ फायर और किन राशियों को होगा लाभ

साल 2026 का आखिरी और खास सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त की रात लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी और 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक जारी रहेगी। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

साल 2026 का आखिरी और खास सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त की रात लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी और 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक जारी रहेगी। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट की रहेगी, जिस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 90 फीसदी हिस्से को ढक लेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. नितीशा मल्होत्रा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण अश्लेषा नक्षत्र में स्थान ले रहा है, जिसे नाग श्रेणी का नक्षत्र माना जाता है। इसका सीधा असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है, जहां सरकार, राजनेताओं या बड़े पदों पर बैठे लोगों के गोपनीय खुलासे होने की संभावना है। लोगों में असंतोष बढ़ सकता है और कई देशों की सीमाओं पर तनाव उत्पन्न हो सकता है, साथ ही भूकंप, बाढ़ और ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। खगोलविदों का कहना है कि ब्रिटेन और यूरोप के पश्चिमी क्षेत्रों में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, जहां आसमान में 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है, जिसमें सूर्य एक चमकते हुए छल्ले की तरह प्रतीत होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और लोगों को किसी खास नियम का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। आचार्य राज मिश्रा का कहना है कि ग्रहण काल के दौरान लोग अपने मन में नकारात्मक विचार न आने दें, क्योंकि यह समय आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा होता है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और वृद्धजन भी सामान्य दिनों की तरह अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं, और खाना पकाने, भोजन करने पर कोई पाबंदी नहीं है। चूंकि यह ग्रहण हरियाली अमावस्या के शुभ संयोग में लग रहा है, इसलिए इस दिन स्नान-दान और पितरों की पूजा का विशेष विधान है। ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहण के समय किया गया दान-पुण्य और तप कई हजार गुना फलदायी होता है, इसलिए सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। डॉ. नितीशा मल्होत्रा का कहना है कि 13 अगस्त की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में इस सूर्य ग्रहण को मोक्ष मिलेगा, जो एक बहुत अच्छा संयोग है, और मोक्ष काल के बाद बच्चों के हाथों से धातु से निर्मित नाग-नागिन शिवलिंग पर अर्पित करवाने से बड़ा लाभ मिल सकता है। भारत के लोगों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जिन लोगों की जन्मकुंडली में सूर्य ग्रहण के भाव या दशम भाव में यह घटित होता है, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है, जबकि अगर ग्रहण मंगल, राहु या शनि जैसे ग्रहों के साथ पड़ता है तो खतरा बढ़ जाता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!