भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी, टीम चयन और कई अहम मुद्दों पर बेबाक बातचीत की है। यह खुलासा आकाश चोपड़ा के खास शो ‘बैठ एंड बोल’ के पहले एपिसोड में हुआ, जो 28 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे रिलीज होगा। बातचीत की शुरुआत में आकाश चोपड़ा ने सूर्या से सीधा सवाल पूछा कि जब टीम चुनी जाती है और उनका नाम नहीं होता, तो उन्हें कैसा लगता है। इस पर सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जब उनका नाम नहीं था, तब भी उन्होंने ऐसे ही मुस्कुराया था। उन्होंने साफ किया कि अगर चयनकर्ताओं ने टीम के हित में कोई दूसरा फैसला बेहतर समझा, तो वह उसे स्वीकार करेंगे और इसे लेकर उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। सूर्या ने टीम की मानसिकता पर भी बात की और बताया कि ‘एक होता है हो जाएगा और एक होता है करना पड़ेगा’। उन्होंने अहमदाबाद में भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि उस मैच के बाद टीम को महसूस हुआ कि वह कुछ खास करने वाली है। बातचीत में संजू सैमसन का किस्सा भी छेड़ा गया, जिसमें सूर्या ने माना कि संजू को लेकर फैसला लेना उनके लिए सबसे मुश्किल था। उन्होंने संजू के सफर की तारीफ करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के बीच में शुरुआत करने वाले खिलाड़ी ने फाइनल खेला और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, जिससे उनके लिए सम्मान और बढ़ गया। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सूर्या ने स्वीकार किया कि 13वें ओवर के आस-पास हार्दिक पंड्या के आउट होने पर उन्हें असली दबाव महसूस हुआ और पसीना निकल आया था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की 24 गेंदों को सोने जैसा बताया और कहा कि बुमराह कई बार आकर कहते थे कि मैं आपका काम कर दूंगा। अंत में सूर्या ने अहमदाबाद के मैदान को लेकर कहा कि लोग उसे कर्स्ड बताते थे, लेकिन उन्होंने वहां के नकारात्मक इतिहास को बदलने का जुनून अपने अंदर रखा था।
सूर्या ने खोले ‘सीक्रेट्स’ के पिटारे, कप्तानी से लेकर बुमराह तक बोले सब कुछ
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी, टीम चयन और कई अहम मुद्दों पर बेबाक बातचीत की है। यह खुलासा आकाश चोपड़ा के खास शो ‘बैठ एंड बोल’ के पहले एपिसोड में हुआ, जो 28 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



