|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सरिस्का से निकला बाघ पहुंचा थानागाजी कस्बे में, अलवर-जयपुर मार्ग बंद

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ मंगलवार रात थानागाजी कस्बे तक पहुंच गया। बाघ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी के मार्ग से होते हुए पुलिस थाने के पास पहुंचा। करीब रात नौ बजे सड

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सरिस्का से निकला बाघ पहुंचा थानागाजी कस्बे में, अलवर-जयपुर मार्ग बंद
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ मंगलवार रात थानागाजी कस्बे तक पहुंच गया। बाघ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी के मार्ग से होते हुए पुलिस थाने के पास पहुंचा। करीब रात नौ बजे सड़क पार करते बाघ को देखकर वाहन चालकों के बीच अचानक हलचल मच गई। लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और बाघ का वीडियो बनाने लगे। मामले की सूचना सरिस्का प्रशासन को मिली, जिसके बाद अलवर-जयपुर सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया गया। बाघ के कस्बे की ओर आने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों और ग्रामीणों को बाघ की तरफ जाने से रोकना शुरू किया। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई। बाघ के मूवमेंट को लेकर कस्बे में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कस्बेवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर का मूवमेंट है, इसलिए लोग दिन निकलने के बाद ही भ्रमण के लिए बाहर निकलें। उन्होंने मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वालों से भी सतर्क रहने की अपील की है। इधर, बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरिस्का वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम बाघ के मूवमेंट पर निगरानी रखेगी और उसके जंगल की ओर लौटने की दिशा पर नजर रखी जा रही है। बाघ के कस्बे के नजदीक पहुंचने से थानागाजी में रात के समय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानागाजी कस्बे के आसपास क्षेत्र के गांव को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पुलिस और वन विभाग के अलावा सरिस्का प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और बाघ पर लगातार नजर रखी जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!