|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सर्दियों के नाश्ते में बनाएं उत्तराखंड की मशहूर गहत दाल के पराठे, चाय के साथ मिलेगा दोगुना स्वाद

सर्दियों के मौसम में लोग आमतौर पर आलू, गोभी, मूली और पालक के पराठे खूब बनाते हैं, मगर इस बार कुछ नया ट्राई करके देखिए। उत्तराखंड की मशहूर गहत दाल के भी पराठे बनाए जाते हैं, जिसका स्वाद काफी अलग होता ह

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सर्दियों के मौसम में लोग आमतौर पर आलू, गोभी, मूली और पालक के पराठे खूब बनाते हैं, मगर इस बार कुछ नया ट्राई करके देखिए। उत्तराखंड की मशहूर गहत दाल के भी पराठे बनाए जाते हैं, जिसका स्वाद काफी अलग होता है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। गहत दाल को कुलथ या कुलथी दाल के नाम से भी जाना जाता है और इसका स्वाद दूसरी दालों से थोड़ा अलग होता है। इसकी भरावन तैयार करके बनाए गए पराठे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, जिन्हें आप सुबह के नाश्ते में दही, हरी चटनी, अचार या गरमागरम चाय के साथ खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। गहत दाल के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर रातभर या कम से कम छह से आठ घंटे के लिए पानी में भिगो दें और इसके बाद कुकर में दाल और जरूरत के अनुसार पानी डालकर चार से पांच सीटी आने तक पकाएं। ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह गल जाए, लेकिन उसमें ज्यादा पानी न रहे। इसके बाद उबली हुई दाल का अतिरिक्त पानी निकालकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें और एक पैन में थोड़ा तेल या घी गर्म करके उसमें जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें। अब पैन में मैश की हुई गहत दाल डालें और इसमें धनिया पाउडर, नमक और हरा धनिया मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह चलाते हुए कुछ मिनट तक पकाएं। जब भरावन का अतिरिक्त पानी सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि भरावन अच्छी तरह सूखा होना चाहिए, क्योंकि अगर इसमें नमी रह गई तो पराठे बेलते समय फट सकते हैं। पराठे के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें नमक और थोड़ा तेल डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को दस से पंद्रह मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इन्हें हल्का बेलकर बीच में तैयार गहत दाल की भरावन रखें। किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें और हल्के हाथों से पराठे को बेल लें। अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का पकने के बाद घी या तेल लगाएं और गोल्डन होने तक सेंक लें। इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार कर लें और गरमागरम पराठों का आनंद अपने परिवार के साथ लें।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!