|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सर्दियों में चेहरे की खोई लाली लौटाने के लिए घर पर बनाएं मोरिंगा सूप, जानें आसान रेसिपी

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और रूखेपन की वजह से अक्सर त्वचा बेजान दिखने लगती है और चेहरे की कुदरती लाली फीकी पड़ जाती है। ऐसे में गरमागरम मोरिंगा सूप आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। मोरिंगा विटामिन

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सर्दियों में चेहरे की खोई लाली लौटाने के लिए घर पर बनाएं मोरिंगा सूप, जानें आसान रेसिपी
📷 NRI Post Hindi Desk

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और रूखेपन की वजह से अक्सर त्वचा बेजान दिखने लगती है और चेहरे की कुदरती लाली फीकी पड़ जाती है। ऐसे में गरमागरम मोरिंगा सूप आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। मोरिंगा विटामिन सी और फैटी एसिड से भरपूर होता है और उम्र के असर को धीमा करने में मदद करता है। अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान और सुंदर रखना चाहते हैं तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको मोरिंगा का सूप बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। सूप बनाने के लिए आपको ताजी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां, पानी, लहसुन की कलियां, अदरक, प्याज या टमाटर, घी या ऑलिव ऑयल, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और नींबू के रस की जरूरत होगी। सबसे पहले एक पैन या बर्तन में घी या तेल गरम करें और उसमें कटा लहसुन, अदरक तथा प्याज या टमाटर डालकर एक से दो मिनट तक हल्का भून लें। इसके बाद पैन में अच्छी तरह धोकर साफ की हुई मोरिंगा की पत्तियां डालें और एक मिनट तक चलाएं। फिर इसमें पानी और नमक डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर आठ से दस मिनट तक उबालें ताकि पत्तियां नरम हो जाएं और उनका अर्क पानी में आ जाए। इसके बाद मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसे मिक्सर में हल्का पीसकर छान लें या पत्तियों के साथ ही क्रीमी या क्लियर सूप जैसा रख सकते हैं। अंत में सूप को वापस पैन में डालें, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा डालकर एक से दो मिनट तक उबालें। गैस बंद करने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और गरमागरम सूप प्याले में निकालकर पिएं। यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सर्दियों में त्वचा को जवान और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!