सर्दियों का मौसम अपने साथ कड़ाके की ठंड तो लाता ही है, लेकिन इस मौसम में हमारा पेट भी थोड़ा सुस्त हो जाता है। ठंड के कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता है, जिसके नतीजन पेट का भारी रहना, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी अपनी रसोई में ही इस समस्या का अचूक इलाज मौजूद है। आयुर्वेद भी मानता है कि हमारी रसोई में रखे कुछ पारंपरिक और गरम तासीर वाले मसाले हमारी पाचन अग्नि को तेज करते हैं। पाचन को सुधारने की बात हो तो जीरा सबसे असरदार मसालों में गिना जाता है, क्योंकि यह पेट में पाचन एंजाइम्स को सक्रिय कर देता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। सर्दियों में अक्सर लोग भारी और गरिष्ठ भोजन कर लेते हैं, ऐसे में अजवाइन का सेवन पेट को तुरंत आराम पहुंचाता है, क्योंकि इसमें थाइमॉल नाम का खास तत्व पाया जाता है जो अपच, गैस और कब्ज की छुट्टी कर देता है। ठंड के दिनों में सौंफ भी किसी संजीवनी से कम नहीं है, जो न सिर्फ आंतों की सूजन को कम करती है बल्कि कब्ज से भी छुटकारा दिलाती है, और खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ चबाने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है। पेट में गैस या दर्द होने पर आयुर्वेद में हींग को रामबाण इलाज माना गया है, जो आंतों में गैस बनने से ही रोक देती है, इसलिए सर्दियों में दाल या सब्जी में हींग का तड़का जरूर लगाएं। अदरक अपनी गरम तासीर की वजह से पाचन अग्नि को तेज करने का काम करता है, और चाय, सब्जी या काढ़े में इसका इस्तेमाल आंतों को सक्रिय रखता है तथा गैस व जी मिचलाने से राहत देता है। कच्चे अदरक की तरह ही सूखा अदरक यानी सौंठ भी सर्दियों में बहुत काम आती है, जो आंतों को गर्माहट देती है, मेटाबॉलिज्म की रफ्तार बढ़ाती है और कब्ज को जड़ से खत्म करती है। दालचीनी सिर्फ खाने का जायका नहीं बढ़ाती बल्कि आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर सूजन को भी कम करती है, और सर्दियों में दालचीनी वाली चाय पीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद सौदा है। काली मिर्च पेट के अंदर पाचन रसों के स्राव को बढ़ा देती है, जिससे जो भी खाया जाता है वह अच्छी तरह पचता है, और सूप या काढ़े में थोड़ी सी काली मिर्च डालकर पीने से गैस और कब्ज में तुरंत आराम मिलता है। इस तरह सर्दियों के इस मौसम में अगर आप अपने पेट को खुश रखना चाहते हैं तो इन पारंपरिक मसालों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं, क्योंकि इनका नियमित इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आंतों को भी पूरी तरह सेहतमंद रखेगा। हालांकि लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए, इसलिए कोई भी सवाल या परेशानी होने पर हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सर्दियों में पाचन हो गया है सुस्त? चूर्ण छोड़िए, रसोई के ये 8 मसाले दूर करेंगे गैस और कब्ज
सर्दियों का मौसम अपने साथ कड़ाके की ठंड तो लाता ही है, लेकिन इस मौसम में हमारा पेट भी थोड़ा सुस्त हो जाता है। ठंड के कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता है, जिसके नतीजन पेट का भारी रहना, गैस, कब्ज और अपच
NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


