|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सर्दियों में बोरिंग दाल-सब्जी छोड़ें, आलू-बथुए का फूले-फूले पराठा बनाने की आसान विधि और सीक्रेट ट्रिक्स

सर्दियों के मौसम में हरी-भरी ताजी बथुआ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें विटामिंस व आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर सुबह के नाश्ते में

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सर्दियों के मौसम में हरी-भरी ताजी बथुआ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें विटामिंस व आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम आलू और बथुए का स्टफ्ड पराठा मिल जाए, तो नाश्ता बेहद खास हो जाता है। हालांकि, कई लोगों की यह शायकत होती है कि स्टफ्ड पराठे बेलते समय फट जाते हैं या ठीक से फूलते नहीं हैं, लेकिन अगर सही तरीका और सीक्रेट ट्रिक्स अपनाए जाएं, तो पराठे एकदम गुब्बारे की तरह फूले-फूले और स्वादिष्ट बन सकते हैं। पराठा बनाने के लिए दो कप गेहूं का आटा, एक कप ताजी बथुआ के पत्ते, तीन से चार उबले हुए आलू, एक चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, आधा-आधा छोटा चम्मच अजवाइन और जीरा पाउडर, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर तथा सेकने के लिए शुद्ध देसी घी या मक्खन की आवश्यकता होती है। पराठा न फटने और फूले-फूले बनने की सबसे बड़ी सीक्रेट ट्रिक यह है कि बथुआ को उबालने के बाद बचे हुए पानी को फेंका न जाए, बल्कि उसी पौष्टिक पानी से आटे को गूंथ लिया जाए, जिससे पराठे का स्वाद और रंग दोनों बेहतरीन आते हैं। इसके अलावा स्टफिंग में अतिरिक्त नमी नहीं होनी चाहिए, वरना पराठा बेलते समय फट सकता है, इसलिए स्टफिंग को पहले थोड़ा भूनकर सुखा लेना चाहिए। बनाने की विधि के अनुसार सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लेकर उसमें पिसा हुआ उबला बथुआ, थोड़ा सा नमक और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है और फिर बथुए के बचे हुए पानी या सामान्य पानी से नरम आटा गूंथकर दस मिनट तक रेस्ट किया जाता है। इसके बाद एक बाउल में मैश किए हुए उबले आलू लेकर उसमें हरी मिर्च-अदरक पेस्ट, भुना जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है। फिर आटे से एक मीडियम साइज की लोई लेकर उसे थोड़ा बेलकर कटोरी जैसा बनाया जाता है और इसमें एक से दो चम्मच आलू-बथुए की स्टफिंग रखकर किनारों को बंद करते हुए गोल लोई बनाई जाती है। भरी हुई लोई पर सूखा आटा लगाकर हथेलियों से थोड़ा चपटा करके बेलन से हल्के हाथ से पराठे की तरह बेला जाता है और मध्यम गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से शुद्ध देसी घी लगाते हुए सुनहरा और करारा होने तक सेका जाता है। इस तरह तैयार बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और फूले-फूले आलू और बथुए के पराठों को गरमा-गरम ताजे मक्खन, गाढ़े दही और तीखी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!