सर्बिया की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां लंबे समय से सत्ता पर काबिज दक्षिणपंथी नेता और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने संसदीय चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। छात्रों के समर्थन से बने 'स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन' गठबंधन ने 250 सदस्यीय संसद में 135 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि वुसिक की पार्टी को करीब 105 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। यह चुनाव काफी हद तक वुसिक के नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा था, और करीब दो वर्षों से चल रहे छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों ने उनकी राजनीतिक पकड़ को कमजोर कर दिया था। वुसिक 2012 से सर्बिया की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे और वह राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री, दोनों पदों पर रह चुके हैं। हार स्वीकार करते हुए वुसिक ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि हम चुनाव हार गए हैं। वुसिक द्वारा हार स्वीकार करने के बाद राजधानी बेलग्रेड में हजारों लोगों, खासकर युवाओं ने जश्न मनाया, सर्बियाई झंडे लहराए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा। इस बीच, यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए सर्बिया की रुकी हुई प्रक्रिया तेज करने के पक्ष में खुलकर प्रचार करने वाली एकमात्र पार्टी 'यूरोपियन सर्बिया' संसद में प्रवेश के लिए जरूरी तीन प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर सकी। यूरोपीय नेताओं और अधिकारियों ने स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन की जीत पर बधाई दी है, जिनमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन भी शामिल हैं।
सर्बिया में भूचाल: राष्ट्रपति वुसिक की पार्टी हारी, छात्र गठबंधन को बहुमत, बेलग्रेड में जश्न
सर्बिया की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां लंबे समय से सत्ता पर काबिज दक्षिणपंथी नेता और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने संसदीय चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। छात्रों के समर्थन
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


