|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सालगिरह में नहीं आए तो 500 रुपये जुर्माना! हुगली का पोस्टर बना चर्चा का विषय

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का एक पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. चुंचुड़ा नगरपालिका में शादी की सालगिरल से जुड़ा एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है. यहां शादी की सालगिरह में न आने वाले लोगों

NRI Post Desk · 114 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सालगिरह में नहीं आए तो 500 रुपये जुर्माना! हुगली का पोस्टर बना चर्चा का विषय
📷 NRI Post Desk

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का एक पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. चुंचुड़ा नगरपालिका में शादी की सालगिरल से जुड़ा एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है. यहां शादी की सालगिरह में न आने वाले लोगों के लिए 500 रुपये जुर्माना देने का पोस्टर लगाया गया. इस पोस्टर की हर तरफ गूंज है. दरअसल, चुंचुड़ा नगरपालिका के जलकल विभाग के एक कर्मचारी ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक कार्यक्रम रखा था. 29 जुलाई को कार्यक्रम होना था. अधिकारी ने बकायदे निमंत्रण पत्र बनवाकर सहकर्मियों, पड़ोसियों और अपने सभी परिचितों को सालगिरल में बुलाया. लेकिन बहुत सारे लोग इस समरोह में नहीं पहुंचे. इसी कारण यह अनोखा पोस्टर लगाया गया. इस पोस्टर में लिखा है कि जो भी निमंत्रण मिलने के बाद भी सालगिरह में न आए वे 500 रुपये लेकर घर आए और नई जोड़ी को आशीर्वाद दें. इस पोस्टर की चर्चा नगरपालिका से लेकर आम लोगों, सभी के बीच है. आमंत्रण मिलने के बाद भी शादी में कई लोग नहीं गए थे जिसके कारण यह पोस्टर छपा है. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे अच्छा तो चले ही जाते. नगरपालिका के एक इंजीनियर ने भी हैरानी जताते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे इंसान है. अब उन्होंने यह पोस्टर क्यों लगाया है यह चर्चा का विषय है. हालांकि उन्होंने इस बात को मज़ाक में टालते हुए कहा कि जब उनसे जुर्माना मांगा जाएगा, तब देखेंगे. शादी की सालगिरह का निमंत्रण पत्र और उसके बाद लगाया गया यह पोस्टर अब चुंचुड़ा नगरपालिका और पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कोई इसे महज हास्यपूर्ण पहल बता रहा है, तो कोई इसे अधिकारी की पीड़ा बता रहा है.

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!