|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सिलेंडर बार-बार भरवाने से खाली हो रही जेब? तुरंत छोड़ दें खाना बनाते समय ये गलतियां, कम होगी एलपीजी की खपत

गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के बीच हर घर की रसोई में यह चिंता बनी रहती है कि सिलेंडर समय से पहले ही खत्म हो जाता है, जिससे जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है, क्योंकि खाना तो हर रोज ही बनाना पड़ता है।

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सिलेंडर बार-बार भरवाने से खाली हो रही जेब? तुरंत छोड़ दें खाना बनाते समय ये गलतियां, कम होगी एलपीजी की खपत
📷 NRI Post Hindi Desk

गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के बीच हर घर की रसोई में यह चिंता बनी रहती है कि सिलेंडर समय से पहले ही खत्म हो जाता है, जिससे जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है, क्योंकि खाना तो हर रोज ही बनाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी सिलेंडर महीना पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है और एलपीजी की खपत को कम किया जा सकता है। सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि गैस बर्नर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए, क्योंकि बर्नर के छेद बंद होने या उसमें गंदगी जमा होने से गैस अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं जलती और इससे गैस ज्यादा खर्च होती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हफ्ते में एक बार बर्नर की सफाई जरूर की जाए। खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर का इस्तेमाल समय और गैस दोनों की बचत का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसे में अगर आप कोई सब्जी या पुलाव बना रहे हैं, तो उसके लिए जितना हो सके प्रेशर कुकर का ही इस्तेमाल करें। एक अनुमान के मुताबिक कुकर में खाना पकाने से करीब तीस से पचास प्रतिशत तक गैस की बचत की जा सकती है। यह बहुत कम लोग जानते हैं, पर खाना बनाते समय सही बर्तन का चुनाव भी बहुत जरूरी है। हमेशा ऐसा बर्तन चुनें जिसका निचला हिस्सा टेढ़ा-मेढ़ा न होकर एकदम समतल हो, क्योंकि समतल बर्तन में बर्नर की गर्मी सही से लगती है और उससे एलपीजी की बचत होती है। इसके साथ ही छोटे बर्तन को न तो बड़े बर्नर पर रखें और न ही बड़े बर्तन को छोटे बर्नर पर रखें। कुछ लोगों को यह गलतफहमी होती है कि अगर खाना तेज आंच पर पकाया जाएगा, तो खाना भी जल्दी बनेगा और गैस भी बचेगी, पर वास्तव में यह सच नहीं है, क्योंकि मध्यम या धीमी आंच पर गैस की बचत ज्यादा होती है और खाना भी सही से पक जाता है। कई बार गैस सिलेंडर खत्म होने की वजह हमारी खाना बनाने की लापरवाही न होकर उसमें हो रही लीकेज भी होती है। इसके लिए गैस पाइप को अच्छे से चेक करें कि कहीं उसमें दरार तो नहीं पड़ गई है और इसके साथ ही रेगुलेटर की जांच करना भी जरूरी है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं, बल्कि बढ़ते दामों के बीच अपनी जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी कम कर सकते हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!