मुंबई। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया और इनमें से कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। इन्हीं सुपरहिट फिल्मों में से एक है 'दुल्हन हम ले जाएंगे', जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इस फिल्म का एक गाना 'प्यार दिलों का मेला है' आज भी लोगों की जुबान पर और रेडियो पर खूब बजता है। इस गाने को अलका याग्निक और सोनू निगम ने अपनी आवाज से सजाया है और यह गाना पिछले 26 साल से प्रेमियों को बेकरार कर रहा है। गाने की खास बात यह है कि इसे बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया गया था और आज की जेन जी पीढ़ी भी इसे खूब पसंद करती है। 'प्यार दिलों का मेला है' गाना पहली बार प्यार होने पर दिल की बेचैनी, उमंग और खूबसूरती को बयां करता है। इस गाने के जरिए पहली मोहब्बत का वो खूबसूरत एहसास महसूस होता है कि जब आप प्यार में होते हैं तो आपके भीतर और बाहर क्या कुछ चल रहा होता है। यही कारण है कि यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है और जब भी यह बजता है तो लोग रोमांच से भर जाते हैं। करिश्मा कपूर और सलमान खान स्क्रीन पर डांस कर रहे हों और लोगों के पैर न थिरकें, ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' को 11 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने 31 से 36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह फिल्म अपने जमाने की एक बेहद रोमांटिक फिल्म मानी जाती है। इस मूवी से सलमान खान का लुक भी काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे खूब कॉपी किया था। फिल्म की कहानी एक अनाथ लड़की की थी, जिसका पालन-पोषण उसके तीन मामा मिलकर करते हैं। तीनों उसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन तीनों उसे अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक ढालना चाहते हैं, जिससे वह परेशान हो जाती है। इस घुटन से बचने के लिए वह घर से भाग जाती है और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म और इसके गाने ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है, जो आज भी बरकरार है।
सलमान-करिश्मा का वो गाना जो 26 साल बाद भी कर रहा बेकरार, जेन जी की भी पहली पसंद
मुंबई। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया और इनमें से कई फिल्में सुपरहिट साबित ह
NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

