वाह मजा ही आ गया। बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड देखकर फैंस सलमान खान के मुरीद हो गए हैं। मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचाया, गालियां दी, नेशनल टीवी पर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया और वुमन कार्ड खेला। रीति के तीखे तेवरों से पूरी जनता निराश दिखी। ऐसे में हर किसी को सिर्फ वीकेंड के वार का इंतजार था। सलमान खान ने भी जनता को निराश नहीं किया। सलमान ने रीति को बहुत ही प्यार से उनकी गलतियां गिनाईं और रीति को समझाया कि वो इस हफ्ते अपनी इनसिक्योरिटी में कितना ज्यादा गलत कर चुकी हैं। सलमान ने बिना आवाज ऊंची करें रीति को आईना दिखाया। सलमान ने रीति से ये भी कहा कि उनके इस खराब रवैये को उनके पिता मनोज तिवारी भी सपोर्ट नहीं करेंगे। सलमान ने रीति को बताया कि उदिति के खिलाफ उनका डिस काफी घटिया था और काजी को लेकर उनकी इनसिक्योरिटी साफ दिखती है। सलमान ने रीति को याद दिलाया कि उनके पिता अब एक एक्टर और सिंगर होने के साथ नेता भी हैं, इसलिए नेशनल टीवी पर उनकी कही बातों का उनके पिता पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने उनकी दादी का भी जिक्र किया और कहा कि वो भी यह शो देख रही होंगी। इसके बाद सलमान ने रीति से कहा कि आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो, आप डॉली बन गई हो इस घर में। सलमान खान के समझाने के बाद रीति ने अपनी बदतमीजियों और गंदी भाषा के लिए माफी मांगी। रीति ने उदिति और काजी को भी उन्हें बेइज्जत करने पर सॉरी बोला। रीति ने पूरे बिग बॉस हाउस, सलमान खान और पूरे भारत से माफी मांगी। रीति ने ये वादा किया कि वो आगे से अपने गुस्से और भाषा का ध्यान रखेंगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी। अब रीति अपने वादे पर कितना खरी उतरती हैं, ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई क्लास, बोले- आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं
वाह मजा ही आ गया। बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड देखकर फैंस सलमान खान के मुरीद हो गए हैं। मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचाया, गालियां दी, नेशनल टीवी पर गंदी भाषा का इस्
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
