|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सलमान खान थे शूटर्स का असली टारगेट, गैलेक्सी अपार्टमेंट की की गई थी रेकी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान थे। जानकारी के अनुसार, टाइगर पर फायरिं

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सलमान खान थे शूटर्स का असली टारगेट, गैलेक्सी अपार्टमेंट की की गई थी रेकी
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान थे। जानकारी के अनुसार, टाइगर पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों ने मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। जब शूटर्स ने देखा कि एक्टर के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है, तब उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया। इसके बाद 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर दनादन पांच राउंड फायरिंग की गई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर को टाइगर का सलमान खान के साथ काम करना पसंद नहीं आया था। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का पुराना विवाद रहा है। काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी यह कंट्रोवर्सी सालों बाद भी चल रही है। लॉरेंस की मांग है कि सलमान खान पूरे बिश्नोई समाज से माफी मांगें। कई बार लॉरेंस और उसके साथी गोल्डी बराड़ ने सलमान को निशाना बनाने का प्लान बनाया है। उनके गैलेक्सी और पनवेल स्थित फार्महाउस की भी रेकी की गई है। सलमान खान के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई। दो बाइक सवार बदमाशों ने बालकनी और घर की दीवारों पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस की गैंग ने ली थी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। फायरिंग की इस घटना ने खान परिवार को डरा दिया था और हादसे के बाद सलमान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। तबसे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी टाइट सिक्योरिटी रहती है। लॉरेंस बिश्नोई जेल में बैठकर सलमान को लगातार डरा और धमका रहा है और एक्टर से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। टाइगर से पहले लॉरेंस की गैंग ने कपिल शर्मा, एपी ढिल्लों और रोहित शेट्टी पर भी फायरिंग कराई थी। सबसे दुखद केस बाबा सिद्दीकी का रहा, जिनकी 2024 में सलमान खान के करीबी दोस्त के रूप में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!