|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सैलरी 51 हजार और बेटे की स्कूल फीस 9 लाख! हाईकोर्ट ने मांगा हिसाब, अफसर ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने बिलौआ में अवैध खनन के मामले में सुनवाई के दौरान अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। अदालत ने प्रभारी खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा की मासिक सैलरी और उनके बेटे की स्कू

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सैलरी 51 हजार और बेटे की स्कूल फीस 9 लाख! हाईकोर्ट ने मांगा हिसाब, अफसर ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने बिलौआ में अवैध खनन के मामले में सुनवाई के दौरान अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। अदालत ने प्रभारी खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा की मासिक सैलरी और उनके बेटे की स्कूल फीस के बीच के विरोधाभास पर सवाल उठाया। दरअसल, अधिकारी ने बताया कि उनकी सैलरी 51 हजार रुपये प्रति माह है, जबकि उनके बेटे की सिंधिया स्कूल की सालाना फीस करीब 9 लाख रुपये है। कोर्ट ने जब इस अंतर का कारण पूछा तो अधिकारी ने जवाब दिया कि बेटे की पढ़ाई का खर्च उनकी पत्नी के मामा उठाते हैं। इस सफाई पर भी अदालत ने तीखी टिप्पणी की और कहा कि इतनी बड़ी रकम का खर्च उठाने वाले रिश्तेदार की हैसियत पर भी गौर करना होगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में बिलौआ खदानों का ड्रोन वीडियो चलाया गया, जिसे पॉज कराकर जस्टिस ने कलेक्टर रुचिका चौहान से सीधे सवाल पूछे कि यह कौन सी जगह है, किसकी जमीन है और सर्वे नंबर क्या है। कलेक्टर के पास तत्काल जवाब न होने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए 30 सितंबर तक का समय दिया और साफ किया कि अगली सुनवाई पर हर सवाल का सटीक जवाब देना होगा। कोर्ट ने खनन की गति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर 10 साल की लीज का माल एक साल में निकाल लिया, तो बाकी 9 साल क्या करोगे? अदालत ने लोकायुक्त के आदेश को 'क्लीन चिट' बताने की कोशिश पर भी पलटवार किया और कहा कि एफआईआर दर्ज होने के कारण केस बंद किया गया था, इसे दोषमुक्ति नहीं माना जा सकता। अपर महाधिवक्ता विवेक खेड़कर द्वारा अधिकारी का पक्ष रखने पर कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया और कहा कि अगर आप शासन का पक्ष छोड़कर अधिकारी का बचाव करेंगे तो शासन का पक्ष छोड़ दीजिए। इस दौरान एएजी को कई बार माफी मांगनी पड़ी। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को जिले में काम करने से रोक दिया था और ईमानदार अधिकारी की पोस्टिंग तक जिम्मेदारी कलेक्टर को सौंपी थी, जिसके बाद पंकजध्वज मिश्रा को भिंड से ग्वालियर भेजा गया था। अब कोर्ट ने मामले में विस्तृत अध्ययन के साथ अगली रिपोर्ट 30 सितंबर को पेश करने का निर्देश दिया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!