साल का आखिरी और दुर्लभ सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह खगोलीय घटना कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में घटित हुई है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर देर रात 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। खगोलविदों के अनुसार यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है, जिसमें चंद्रमा सूर्य के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा। ग्रहण का मध्य काल रात 10:28 बजे से रात 12:04 बजे तक रहेगा, जबकि ग्रहण का चरम समय यानी पीक टाइम रात 11 बजकर 16 मिनट पर होगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भारत में रहने वाले लोगों को कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य नितीशा मल्होत्रा के मुताबिक, यह ग्रहण सुबह ब्रह्म मुहूर्त में समाप्त होगा, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने सलाह दी है कि ब्रह्म मुहूर्त में बच्चों के हाथों से धातु के नाग-नागिन शिवलिंग पर अर्पित करवाएं, जिससे आरोग्य का वरदान मिलेगा और जीवन की मुश्किलें दूर होंगी। वहीं, आचार्य राज मिश्रा के अनुसार, चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए यहां के लोगों पर इसका कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जिन लोगों की जन्मकुंडली के दशम भाव या सूर्य-चंद्रमा के भाव में यह ग्रहण घटित हुआ है, उन्हें लाभ होगा। इसके विपरीत, जिनकी कुंडली में जिस भाव में यह ग्रहण लगा है वहां मंगल, राहु और शनि जैसे क्रूर ग्रह बैठे हैं, उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों का यह भी कहना है कि भारत में लोगों को किसी विशेष नियम का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। मंदिरों को बंद करके नहीं बैठना चाहिए और नियमित पूजा-पाठ जारी रखना चाहिए। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और वृद्धजन भी सामान्य दिनों की तरह अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं। खाना पकाने, भोजन करने और सब्जी काटने-छीलने पर भी कोई पाबंदी नहीं है। ग्रहण समाप्त होने के बाद सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शिवलिंग का जलाभिषेक करने और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने की सलाह दी गई है। इसके बाद गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन और लाल वस्त्र जैसी वस्तुओं का दान करना चाहिए। सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य देने की भी सिफारिश की गई है। शास्त्रों में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दिन ही भगवान राम ने खर-दूषण का वध किया था। इसी दिन पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए थे और अर्जुन ने जयद्रथ का वध किया था। ज्योतिषाचार्य डॉ. नितीशा मल्होत्रा के अनुसार, यह ग्रहण अश्लेषा नक्षत्र में लगा है, जिसे नाग श्रेणी का नक्षत्र माना जाता है। इसका असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है। सरकार, राजनेताओं या बड़े पदों पर बैठे लोगों के गोपनीय रहस्य उजागर हो सकते हैं। लोगों में असंतोष बढ़ सकता है और कई देशों की सीमाओं पर तनाव पैदा हो सकता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ और ज्वालामुखी विस्फोट की भी आशंका जताई गई है। खगोलविदों के मुताबिक, यह बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो 64 साल बाद साल 2090 में दोबारा दिखाई देगी। यह ग्रहण हरियाली अमावस्या पर लगा है, जो भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास में पड़ता है। 18 साल बाद ऐसा संयोग बना है, इससे पहले वर्ष 2008 में ऐसा ही संयोग देखा गया था। वहीं, इस दौरान चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान खुली आंखों से सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों की रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है। इसे देखने के लिए विशेष फिल्टर या दूरबीन का उपयोग करें या पानी में प्रतिबिंब देखें।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कर्क राशि में लगा, जानिए क्या करें और क्या न करें
साल का आखिरी और दुर्लभ सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह खगोलीय घटना कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में घटित हुई है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर देर रात 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगा
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




