साल 2026 का दूसरा और अहम खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त की रात से लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आज रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर 13 अगस्त की मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस पूरे ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी, जिसका मध्य समय रात 11 बजकर 16 मिनट पर रहेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा, और यह नजारा रात करीब 10 बजकर 29 मिनट पर देखने को मिलेगा। हालांकि, भारत के लोग आसमान में यह खूबसूरत और दुर्लभ नजारा नहीं देख पाएंगे, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिसे लेकर विशेष ज्योतिषीय गणनाएं की जा रही हैं। इस सूर्य ग्रहण को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसका असर भारत पर पड़ेगा और यहां सूतक काल मान्य होगा या नहीं। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है जहां यह दिखाई देता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका मतलब है कि मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे, खान-पान सामान्य रूप से जारी रहेगा और किसी विशेष नियम का पालन करना जरूरी नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं को भी इसको लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे अर्जेंटीना और चिली में दिखाई देगा। जो भारतीय इन देशों में रह रहे हैं, वे स्थानीय समय के अनुसार ज्योतिषीय नियमों का पालन कर सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि जल तत्व की राशि है और इसी राशि में ग्रहण लगने के कारण दुनिया में जल से जुड़ी प्राकृतिक घटनाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं और भूकंप जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। ग्रहण का असर राजनीति और सत्ता के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है, जहां उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं और सत्ता में बदलाव की स्थिति बन सकती है। भारत की राशि भी कर्क मानी जाती है, इसलिए देश में आंतरिक मतभेद और जनता तथा सरकार के बीच विवाद बढ़ने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और बंगाल जैसे तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक संकट या राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है। ज्योतिषीय आकलन में दुर्घटनाओं, विस्फोट या आतंकवादी गतिविधियों जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है। इस ग्रहण के समय देवगुरु कर्क राशि में उदय और शनि देव मीन राशि में वक्री रहेंगे, जिसे ग्रहों का दुर्लभ और शक्तिशाली महासंयोग माना जा रहा है। यह ग्रहण कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रह सकता है, जबकि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राजनीति, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए यह विशेष महत्व रखता है। ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्र जाप करना, आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना और अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज, जानिए कब लगेगा और भारत पर क्या होगा असर
साल 2026 का दूसरा और अहम खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त की रात से लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आज रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर 13 अगस्त की मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट तक रह
NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





