सावन मास के पावन और अंतिम सोमवार के अवसर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के समस्त शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस पवन अवसर पर पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दादरी, बिसरख, तिलपता और रबूपुरा स्थित ननकेश्वर सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही पहुंचने लगे थे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही तथा गंगाजल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला, सभी ने श्रद्धा भाव से जलाभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया। मंदिर समितियों द्वारा इस अवसर पर भंडारे और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि दूर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए थे। पंडितों के अनुसार सावन मास के सोमवार का व्रत और जलाभिषेक अत्यंत विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत और पूजा से भक्तों की सभी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। यह दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिन्होंने अपनी आस्था और विश्वास के साथ भोलेनाथ की आराधना कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के इस अंतिम सोमवार ने ग्रेटर नोएडा में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सावन के अंतिम सोमवार को ग्रेटर नोएडा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन को देखिए कैसी रही व्यवस्था
सावन मास के पावन और अंतिम सोमवार के अवसर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के समस्त शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और जलाभिषेक के लिए लंबी-लं
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


