सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को समर्पित नाग पंचमी का पवन पर्व इस साल 17 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत विशेष और शुभ माना जाता है। इस दिन की गई भक्ति और साधना का महत्व केवल धर्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से भी इसका अत्यधिक महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन दिन पर नाग देवता की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। हालांकि, अधिकतर लोग इस दिन की धार्मिक रस्मों से परिचित हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन रसोई घर में कढ़ाई और तवे के इस्तेमाल की सख्त मनाही होती है। यह एक प्राचीन परंपरा है, जो आज भी कई घरों में विशेष रूप से निभाई जाती है, जिसके पीछे गहरा ज्योतिषीय कारण छिपा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे से बने तवे को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है, और रसोई में जलने वाली आग का संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। नाग पंचमी के दिन लोहे के तवे को आग पर चढ़ाना अत्यंत अशुभ माना गया है, क्योंकि इससे मंगल और राहु की प्रतिकूल स्थिति बन सकती है, जिससे घर में क्लेश, तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यही कारण है कि कई परिवारों में इस दिन रोटी बनाने की बजाय पहले से बना भोजन या खीर जैसे ठंडे व्यंजनों का सेवन किया जाता है। वहीं, कुछ लोग तो इस दिन तवे को हाथ तक नहीं लगाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु का सीधा संबंध सर्पों से माना जाता है, और तवे के आकार की तुलना सर्प के फन से की जाती है, इसलिए नागों के सबसे बड़े पर्व पर इसका उपयोग वर्जित है। इसके अलावा, कढ़ाई का प्रयोग भी इस दिन निषेध माना गया है। यदि भोजन बनाना आवश्यक हो, तो इस दिन मिट्टी, तांबे या पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा दान करने या उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और राहु-केतु के दोषों से राहत मिलती है।
सावन में नाग पंचमी पर रसोई का ये नियम जरूर जानें, गलती से भी न छुएं तवा और कढ़ाई, वरना पड़ सकता है भारी
सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को समर्पित नाग पंचमी का पवन पर्व इस साल 17 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत विशेष और शुभ माना जाता
NRI Post Hindi Desk · 101 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




