स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय अब अपने वर्तमान 22 एकड़ परिसर से बाहर निकलकर बड़े पैमाने पर विस्तार करने की तैयारी में है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पुवायां में भूमि चिह्नित की जा रही है और सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य शोध केंद्र, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा बीटेक समेत अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करना है, जिसके लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं पुवायां में भूमि का निरीक्षण किया है और सर्वे शुरू करा दिया गया है, ताकि भूमि को विश्वविद्यालय प्रशासन के नाम हस्तांतरित कराया जा सके। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी भूमि देखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुमुक्षु आश्रम की शैक्षणिक इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए नवंबर 2025 में स्वामी शुकदेवानंद राज्य महाविद्यालय के रूप में मान्यता मिली थी। जिले के 47 महाविद्यालयों को इस विश्वविद्यालय में शामिल किया गया था और इस सत्र से शिक्षण कार्य भी शुरू हो चुका है। इस सत्र में अब तक 16,700 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं, जबकि विश्वविद्यालय में 55 हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश पा सकते हैं। फिलहाल 182 महाविद्यालय एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध रह गए हैं, जबकि 47 महाविद्यालय शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शामिल हैं। विस्तार की योजना के तहत भूमि मिलने के साथ ही लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और फर्रुखाबाद जिलों के महाविद्यालयों को भी विश्वविद्यालय के दायरे में लाया जाएगा। इस संबंध में कुलपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लंबी वार्ता की है। हाल ही में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित एआई मंथन कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने राज्यपाल से विश्वविद्यालय के विस्तार और पड़ोसी जिलों के महाविद्यालयों को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से भी कुलपति पहले ही कई बिंदुओं पर चर्चा कर चुके हैं। कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय के विस्तार को लेकर भूमि का चयन जल्द पूरा कर लिया जाएगा और छात्र-छात्राओं के लिए अधिक से अधिक रोजगारपरक कोर्स शुरू कराने पर जोर दिया जा रहा है। पड़ोसी जिलों के महाविद्यालयों को भी विश्वविद्यालय में शामिल कराने के लिए राज्यपाल से वार्ता हो चुकी है, जिससे आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय क्षेत्र का एक बड़ा शिक्षा केंद्र बनकर उभरेगा।
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का होगा बड़ा विस्तार, पुवायां में जमीन चिह्नित कर सर्वे शुरू
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय अब अपने वर्तमान 22 एकड़ परिसर से बाहर निकलकर बड़े पैमाने पर विस्तार करने की तैयारी में है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पुवायां में भूमि चिह्नित की जा रही है और सर्वे
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




