|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, बोले- 'भैया को सैयां बनाने वालों को क्या पता संस्कृति'

अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा फिल्म 'पद्मावत' के जौहर दृश्य पर की गई टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी ट्रोलिंग के बाद अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने

NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, बोले- 'भैया को सैयां बनाने वालों को क्या पता संस्कृति'
📷 NRI Post Hindi Desk

अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा फिल्म 'पद्मावत' के जौहर दृश्य पर की गई टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी ट्रोलिंग के बाद अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर का नाम लिए बिना उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि एक तथाकथित महिला ने रानी पद्मावती के जौहर को कायरता करार दिया है, जबकि वास्तव में जौहर कायरता नहीं बल्कि वीरता और पति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शास्त्री ने यह भी कहा कि जो लोग भैया को सैयां बना लेते हैं, वे भारतीय संस्कृति, मर्यादा और जौहर जैसी परंपराओं की गरिमा को कभी नहीं समझ सकते। यह टिप्पणी स्वरा भास्कर द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति से विवाह करने के संदर्भ में की गई मानी जा रही है। गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री से पहले अनिरुद्धाचार्य और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर भी स्वरा के बयान की निंदा कर चुके हैं। स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि फिल्म में दिखाए गए जौहर दृश्य को देखकर उन्हें परेशानी हुई और उनके मन में सवाल उठा कि इज्जत बचाने के लिए महिलाओं का आत्मदाह करना कितना सही है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में स्वरा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने किसी को कायर नहीं कहा, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!