|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

संसद मार्ग थाने पर सीजेपी का प्रदर्शन, निशु आजाद संग पहुंचे सौरव-रांका, हमले का आरोपी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने एक बार फिर दिल्ली की सियासत को गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप में

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने एक बार फिर दिल्ली की सियासत को गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद स्वीकार किया है कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर हमला किया था, जिसके बाद सीजेपी नेताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस मामले में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और सह संयोजक आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ पटेल चौक से पैदल मार्च करते हुए थाने पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार की बेटी निशु आजाद और उनके पिता संजय कुमार भी मौजूद हैं। समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया और वे भी थाने पहुंचे। थाने पहुंचने के बाद आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और कहा कि कपिल मिश्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि जब अपराधी खुद खुलेआम अपना जुर्म कबूल कर रहे हैं तो पुलिस को तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना चाहिए। फिलहाल प्रतिनिधिमंडल की संसद मार्ग थाने के प्रभारी अधिकारी के साथ बैठक चल रही है, जिसमें निशु आजाद और उनके पिता भी शामिल हैं। इस पूरे मामले में अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है और राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी की कानूनी टीम निशु आजाद की मदद के लिए आगे आई है। कांग्रेस की कानूनी टीम और दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे। निशु आजाद ने इस मामले में कानूनी मदद के लिए राहुल गांधी से अपील की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई थी और सीजेपी शुरू से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती आई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वायरल क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह भी कहा है कि राजनीतिक प्रभाव की वजह से उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीजेपी समर्थकों में भारी आक्रोश है और वे न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर डटे हुए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!