|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सस्ता फर्नीचर पड़ सकता है महंगा, इन 5 लकड़ियों में सबसे तेजी से लगती है दीमक

घर के लिए नया बेड, सोफा, अलमारी या डाइनिंग टेबल खरीदते समय ज्यादातर लोग उसके डिजाइन, रंग और कीमत पर ध्यान देते हैं और कई लोग फर्नीचर की मजबूती देखकर भी उसे खरीद लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

घर के लिए नया बेड, सोफा, अलमारी या डाइनिंग टेबल खरीदते समय ज्यादातर लोग उसके डिजाइन, रंग और कीमत पर ध्यान देते हैं और कई लोग फर्नीचर की मजबूती देखकर भी उसे खरीद लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो फर्नीचर खरीदते वक्त की गई एक छोटी-सी गलती आपके हजारों रुपये बर्बाद कर सकती है। दरअसल, कुछ तरह की लकड़ियों पर दीमक बहुत ही आसानी से अटैक कर देती हैं और एक बार दीमक लगने के बाद ये धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला करने लगती है, जिससे बाहर से ठीक दिखने वाला फर्नीचर भी अंदर से कमजोर हो सकता है। खास बात ये है कि दीमक सिर्फ पुरानी या सस्ती लकड़ी को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि लकड़ी की किस्म, उसमें मौजूद नमी और फर्नीचर को रखने की जगह भी दीमक के हमले का खतरा बढ़ा सकती है। सबसे पहले पाइन की लकड़ी का फर्नीचर दीमक का आसान निशाना बन सकता है, क्योंकि पाइन एक हल्की और नरम लकड़ी है, जिसका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में होता है और इसमें दीमक हमला कर सकती है, खासकर जब लकड़ी में नमी हो। इसी तरह फर की लकड़ी भी सॉफ्टवुड की कैटेगरी में आती है और दीमक इसे नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अगर इससे बना फर्नीचर सीलन या नमी वाली जगह पर रखा जाए तो खतरा बढ़ सकता है। तीसरे नंबर पर स्प्रूस की लकड़ी है, जो हल्की और नरम होती है और कई तरह के सामान बनाने में इस्तेमाल की जाती है, इसलिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ उसकी चमक और पॉलिश न देखें, बल्कि ये भी पता करें कि लकड़ी को दीमक से बचाने के लिए ट्रीटमेंट किया गया है या नहीं। चौथे नंबर पर प्लाईवुड का फर्नीचर भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, क्योंकि यह सस्ता तो मिलता है, लेकिन इसमें भी दीमक लग सकती है और लकड़ी की मजबूती, उस पर किए गए ट्रीटमेंट और आसपास नमी होने से उसके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए बेड, अलमारी या किचन कैबिनेट खरीदते समय प्लाईवुड की ग्रेड और दीमक से बचाव के उपायों के बारे में जरूर पूछें। पांचवें नंबर पर पार्टिकल बोर्ड का फर्नीचर आता है, जो लकड़ी के छोटे टुकड़ों को जोड़कर बनाया जाता है और बजट फ्रेंडली फर्नीचर में इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर इसके किनारों से नमी अंदर पहुंच जाए तो बोर्ड कमजोर हो सकता है और दीमक भी नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं सागौन यानी टीक की लकड़ी मजबूत होती है और इसमें दीमक लगने का खतरा कुछ कम हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसमें कभी दीमक नहीं लगेगी, इसलिए सागौन का फर्नीचर खरीदते समय ये जरूर देख लें कि लकड़ी असली है भी या नहीं और ये भी पता करें कि उसे दीमक से बचाने के लिए कोई ट्रीटमेंट किया गया है या नहीं। इस तरह फर्नीचर खरीदने से पहले लकड़ी की किस्म, उसकी क्वालिटी और दीमक से बचाव के ट्रीटमेंट की जानकारी लेना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी मेहनत की कमाई बर्बाद न हो और फर्नीचर लंबे समय तक मजबूत बना रहे।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!