|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

साहिबजादा फरहान की 89 रन की कप्तानी पारी और सदाकत की फिफ्टी से पाकिस्तान ने पहले टी20 में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

साहिबजादा फरहान की शानदार कप्तानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत क

NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
साहिबजादा फरहान की 89 रन की कप्तानी पारी और सदाकत की फिफ्टी से पाकिस्तान ने पहले टी20 में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया
📷 NRI Post Hindi Desk

साहिबजादा फरहान की शानदार कप्तानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही फरहान की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा। मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा शतक से चूक गए और उन्होंने 55 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उदारा के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 23 और दासुन शनाका ने 18 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में नसीम शाह ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद इमरान रंधावा के खाते में 2 विकेट आए। वहीं रजाउल्लाह, शादाब खान और सैम अयूब को 1-1 सफलता मिली। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 19वें ओवर में मुकाबला जीत लिया। कप्तान साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 हवाई फायद किए। फखर जमान के साथ मिलकर फरहान ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े, जिसमें फखर ने 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। तीन नंबर पर उतरे माज सदाकत ने अर्धशतक लगाया और 4 चौकों तथा 3 छक्कों की बदौलत 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज का बल्ला नहीं चला, जबकि सैम अयूब भी 8 रन ही बना पाए। ख्वाजा नाफे 12 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से ईशान मलिंगा और महेश तीक्षाना ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में मजबूत शुरुआत की है और अब उसकी नजर दूसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!