पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा केंद्र सहारनपुर रहा है, जहां की सियासत कई दशकों से काज़ी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है. काज़ी मसूद से शुरू हुई इस राजनीतिक यात्रा को आगे चलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री काज़ी रशीद मसूद ने पंख दिए और बाद में इस विरासत की कमान उनके भतीजे इमरान मसूद ने संभाली. अब तक काजी परिवार के अंदरूनी मतभेद और राजनीतिक फैसले बंद कमरों में ही तय हुआ करते थे, लेकिन अब यह सियासी जंग सोशल मीडिया और सार्वजनिक बयानों के ज़रिए सड़क पर आ गई है. एक तरफ इमरान मसूद और उनके भतीजे हमजा हैं तो दूसरी तरफ शायान मसूद और शादान मसूद हैं. शायान मसूद ने खुले तौर पर इमरान मसूद से विचारधारा के मतभेद होने की बात कही, जिससे परिवार के अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक हो गए. शायान के इस बात पर इमरान मसूद तो खामोश रहे, लेकिन उनके भतीजे हमजा नोमान आक्रामक तेवर अपना लिया और शायान पर जमकर निशाना साधा. काज़ी परिवार में दरार तब पैदा हुई जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यह ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके परिवार का कोई भी सदस्य मैदान में नहीं उतरेगा. इसके तुरंत बाद, उनके दामाद शायान मसूद और चचेरे भाई शादान मसूद ने लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. शायान मसूद ने खुले तौर पर इमरान मसूद के साथ वैचारिक मतभेद होने की बात स्वीकार की, जिससे पारिवारिक कलह खुलकर सार्वजनिक हो गई. इस बयान पर इमरान मसूद ने तो चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनके भतीजे हमजा नोमान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शायान पर तीखे हमले किए. इसके बाद काज़ी परिवार की अंदरूनी बातें घर की चारदीवारी से निकलकर खुले सियासी अखाड़े में तब्दील हो गईं. सहारनपुर में काज़ी परिवार की राजनीतिक पहचान काज़ी मसूद और उनके ताया काजी हनीफ से शुरू होती है. काजी हनीफ ने राजनीति में कदम रखकर गंगोह के प्रधान और फिर चेयरमैन का पद संभाला. उनके नक्शेकदम पर चलते हुए बाद में काजी मसूद पहले चेयरमैन बने और 1969 में निर्दलीय विधायक चुने गए. काज़ी मसूद के चार बेटे थे - अरशद, इरशाद, राशिद और रशीद मसूद. बड़े बेटे अरशद और इरशाद प्रोफ़ेसर बन गए, जबकि राशिद मसूद और रशीद मसूद ने राजनीति चुनी. रशीद मसूद जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटे, तो उन्होंने खुद को काज़ी मसूद के मुख्य सियासी वारिस के रूप में स्थापित किया. 1974 में नकुड़ विधानसभा सीट से पहला चुनाव जीतकर विधायक बने रशीद मसूद आगे चलकर सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री बने, जिससे काज़ी परिवार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. सहारनपुर की ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी में मुस्लिम राजनीति के चेहरा बनकर उभरे. 1977 से 2004 तक पांच बार सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे. 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक काजी रशीद मसूद और उनके भतीजे इमरान मसूद एक साथ थे, लेकिन उसके बाद दोनों की सियासी राहें अलग हो गई थीं. रशीद मसूद और इमरान मसूद अलग ही पार्टी में रहे, जिसका खामियाजा खुद इस परिवार को भुगतना पड़ा. राशिद मसूद के दो बेटे, इमरान मसूद और नोमान मसूद हैं. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के इकलौते बेटे शादान मसूद हैं. राशिद मसूद के निधन के बाद इमरान और नोमान पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए. इमरान मसूद की पांच बेटियां हैं, जबकि नोमान मसूद के बेटे का नाम हमजा नोमान है जो गंगोह के चेयरमैन रहे. दूसरी ओर, रशीद मसूद के बेटे शादान मसूद के दो बेटे हैं, शायान मसूद और आयान मसूद. इमरान मसूद ने अपनी एक बेटी का निकाह अपने चचेरे भाई शादान के बेटे शायान मसूद से कराया, इस नाते शायान, इमरान मसूद के दामाद भी हैं. मौजूदा दौर में सहारनपुर की राजनीति की मुख्य कमान इमरान मसूद के हाथों में है, जो 2024 के चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बने हैं. वहीं शादान मसूद राजनीति में उतने सफल नहीं रहे और 2014 में इमरान के खिलाफ चुनाव लड़ने के बावजूद हार गए थे. हमजा ख
सहारनपुर का काजी परिवार और चौथी पीढ़ी... बंद कमरों से सड़क तक आया सियासी संग्राम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा केंद्र सहारनपुर रहा है, जहां की सियासत कई दशकों से काज़ी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है. काज़ी मसूद से शुरू हुई इस राजनीतिक यात्रा को आगे चलकर पूर्व केंद्
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




