सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर परिसर में एक 50 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। महिला की पहचान ग्राम बढ़ेडी घोघू निवासी सुनीता के रूप में हुई है, जिसने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सहारनपुर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में सुनीता ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता का बेटा विकास नौकरी करता है और सुनीता भगवानपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी पुत्रवधू पायल के साथ मारपीट के मामले को लेकर तनाव में थी। पायल ने रविवार रात अपने पति विकास और सास सुनीता पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने विकास और सुनीता को थाने बुलाया था, जिसके बाद यह घटना घटी। बेटे विकास का कहना है कि उसकी मां पहले से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी और वह इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने थाने आने से पहले जहर खाया था या थाना परिसर में। सुनीता के पोती और पोता भी हैं, जिनमें ढाई साल की अवि गौतम और एक साल की एमी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सहारनपुर: थाने पहुंचकर बोली महिला- 'मैंने जहर खा लिया', अस्पताल में तोड़ा दम
सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर परिसर में एक 50 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। महिला की पहचान ग्राम बढ़ेडी घोघू निवासी सुनीता के रूप में हुई है, जिसने थाने पहुंचकर पुलिस
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





