|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सहारनपुर मस्जिद स्थल पर मिले कुएं की उम्र 250 साल आंकी गई, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के कलक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार को लखनऊ से पहुंची भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र 250 वर्ष आंकी है। टीम ने कुए

NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सहारनपुर मस्जिद स्थल पर मिले कुएं की उम्र 250 साल आंकी गई, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण
📷 NRI Post Hindi Desk

सहारनपुर के कलक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार को लखनऊ से पहुंची भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र 250 वर्ष आंकी है। टीम ने कुएं में उतरकर हर बिंदु से बारीकी से निरीक्षण किया और लखौरी ईंटों की बनावट तथा निर्माण शैली को परखा। एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने बताया कि कुआं उत्तर मध्यकालीन प्रतीत होता है, लेकिन यह प्रारंभिक निष्कर्ष है और विस्तृत परीक्षण के बाद ही अंतिम रिपोर्ट सामने आएगी। अधिकारी ने कहा कि सहारनपुर जिला हड़प्पा कालीन सभ्यता के इतिहास से जुड़ा है, इसलिए संभावना है कि कुएं और आसपास के क्षेत्र की खुदाई से और ऐतिहासिक तथ्य मिल सकते हैं, बशर्ते प्रशासन इसकी अनुमति दे। इस बीच, मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के मंडलायुक्त से मिलने की घोषणा के चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकांश सपा नेताओं को उनके गृह जनपदों में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में ही रोक दिया गया। मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां मंडलायुक्त के न होने पर उन्होंने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। बाद में सर्किट हाउस में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और सांसद इकरा हसन समेत अन्य नेता पहुंचे, जहां पुलिस की कड़ी घेराबंदी रही। सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को सरकार और प्रशासन की तानाशाही बताते हुए मस्जिद स्थल पर किसी भी सफाई, खुदाई या निर्माण पर रोक तथा न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, विश्वकर्मा चौक पर मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर लगाए गए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर की भी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी नजरबंद रखा गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!