सहारनपुर में मौसम विभाग की ओर से शनिवार को आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने सभी संबंधित विभागों को जनता की जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने और आपात टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहानि एवं सम्पत्ति की क्षति को न्यूनतम किए जाने के लिए सभी विभागों द्वारा पूरी तैयारी करना जरूरी है। इसी क्रम में जनपद के समस्त जर्जर भवनों, दीवारों, होर्डिंग्स, विद्युत पोल एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं का चिह्नीकरण कर जरूरी सुरक्षा उपाय कराने के आदेश दिए गए हैं। आंधी एवं तूफान की संभावना को देखते हुए कमजोर और सूखे पेड़ों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने। विद्युत विभाग को विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं पोलों की जांच कर मरम्मत कराने तथा आपातकालीन टीमों को सक्रिय रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों, एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये घर-घर जाकर आंधी-तूफान, तेज वर्षा एवं आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। लेखपाल और ब्लाक विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम स्तर पर तथा सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया, पी.ए. सिस्टम एवं अन्य माध्यमों से आमजन को मौसम संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन को सक्रिय रखने के निर्देश भी प्रशासन ने दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके और लोगों को समय पर मदद मिल सके।
सहारनपुर में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
सहारनपुर में मौसम विभाग की ओर से शनिवार को आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त ए
NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





