टेलीविजन शो 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की एंट्री हो चुकी है। शो में आने से पहले ही दोनों की तीखी बयानबाजी से हर कोई वाकिफ था। पूनावाला हर रोज स्वरा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे, लेकिन जब शो में उनका स्वरा से सामना हुआ तो वो चुप हो गए। शो के मेजबान और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पूनावाला से उनकी चुप्पी की वजह पूछ ली। दूसरे एपिसोड में सहवाग ने पूनावाला से सवाल किया कि बाहर तो आप स्वरा के बारे में बहुत बोल रहे थे, लेकिन अब जब वो आपके सामने हैं तो चुप क्यों हैं। इस पर पूनावाला ने कहा कि अब तक कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो मेरे स्वर चुप करा सके और मैं किसी के बाप से डरता नहीं हूं। बात करते-करते पूनावाला एग्रेसिव हो गए और उन्होंने सहवाग से कहा कि वरना आपने मेरे डिबेट तो देखे ही होंगे। सहवाग ने जवाब दिया कि काश मैं आपके डिबेट देख पाता, मैंने आपके डिबेट नहीं देखे हैं। पूर्व क्रिकेटर के इस बयान पर स्वरा हंस पड़ीं और बाकी प्रतियोगी भी हंसने लगे। स्वरा ने कहा कि सर पता है क्या है, इग्नोर किया जाता है। इग्नोर का मतलब होता है भाव न देना, जो मैं कर रही हूं। उन्होंने कहा कि जब शो अनाउंस हुआ है तो 36 वीडियो बना दिए गए और 50 हजार मैसेज भेजे गए, इनकी टीम अपने लिए वोट नहीं मांग रही, पता नहीं कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है। इसके बाद पूनावाला गुस्से में आ गए और कहा कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, मैं बोलूंगा, चाहे हमारे खिलाफ हो या न हो। स्वरा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये गेम है, चुनाव नहीं है और इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल नहीं होने वाला है। पूनावाला ने कहा कि मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए। स्वरा ने जवाब दिया कि भाई मेरे पति को 32 साल की उम्र में टिकट मिल गई थी, तुम तो दर-दर भटकते रहते हो और लोगों से टिकट की उम्मीद करते हो, इस शो में भी उधर की चीजें चमकाने की कोशिश कर रहे हो। पूनावाला ने तीखा वार करते हुए कहा कि मैं चुनाव लड़ना या जीतना चाहता तो पार्टी में रहता, पार्टी छोड़कर अपने बलबूते पर खड़ा होने का दम है मेरे में। स्वरा ने कहा कि सहवाग सर रहने दीजिए, मैं इनके बारे में बहुत कुछ जानती हूं लेकिन बोलूंगी नहीं, यहां बोलने से स्तर गिर जाएगा, जो स्तर के ये आदी हैं। कुल मिलाकर 'राइज एंड फॉल 2' राजनीतिक आखाड़ा बना हुआ है, जहां मनोरंजन के मंच पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।
सहवाग के शो में भिड़े शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर, बोले- किसी के बाप से डरता नहीं
टेलीविजन शो 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की एंट्री हो चुकी है। शो में आने से पहले ही दोनों की तीखी बयानबाजी से हर कोई वाकिफ था। पूनावाला हर रोज स्वरा को लेकर सोशल मीडि
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

