|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सहवाग के शो पर फूटा सोनम मलिक का दर्द, बोलीं- 'बेटे से मिलने नहीं देते, एक साल से नहीं देखा'

वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और बड़े ट्विस्ट सामने आ र

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सहवाग के शो पर फूटा सोनम मलिक का दर्द, बोलीं- 'बेटे से मिलने नहीं देते, एक साल से नहीं देखा'
📷 NRI Post Hindi Desk

वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और बड़े ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। इसी बीच शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनम मलिक ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया, जिसे सुनकर काजल राघवानी भी भावुक हो गईं। दरअसल, सोनम मलिक ने हालिया एपिसोड में अपने आंसू नहीं रोक पाईं। सोनम को इस तरह देख काजल ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनकी परेशानी की वजह जानने की कोशिश की। इसी दौरान सोनम ने अपने बेटे की तस्वीर दिखाते हुए कहा, 'ये मेरा बेटा।' सोनम ने बताया कि वह अपने बेटे से पिछले एक साल से मिल नहीं पाई हैं और उन्होंने काजल को इस बात को सीक्रेट रखने की गुजारिश की। बेटे को याद कर रोई एक्ट्रेस सोनम ने बातचीत के दौरान कहा, 'मैं उसी के लिए यहां आई हूं, मेरे को मिलने नहीं देते उससे। एक साल से उसको देखा नहीं है।' इसपर जब काजल ने उनके बेटे के बारे में और जानना चाहा तो सोनम ने बताया कि वह पिछले एक साल से हरियाणा में है। सोनम की इस आपबीती और उनके आंसुओं को देखकर काजल राघवानी भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और काफी भावुक हो गईं। बता दें कि सोनम मलिक हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ गाने 'आरा के ओठलाली' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोनम ने हरियाणवी इंडस्ट्री में भी काम किया और 'डाक खाना' में नजर आईं। खबरों के मुताबिक वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं, हालांकि उनके फिल्म या प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल सोनम शो के पेंटहाउस में हैं, जहां उनके साथ गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, जशवंत, काजल राघवानी और दूसरे कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं। शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीम किए जा रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!