|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सहवाग ने सुनाया शोएब अख्तर का किस्सा, बोले- गाली का जवाब 309 रन से दिया

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में टीवी सितारों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इस शो में टीवी सितारे लड़ाई-झगड़े में हदें पार कर रहे हैं और एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की इस बदतमी

NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में टीवी सितारों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इस शो में टीवी सितारे लड़ाई-झगड़े में हदें पार कर रहे हैं और एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की इस बदतमीजी से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इतने ज्यादा परेशान हो गए कि उन्होंने सभी को गुस्से में लताड़ लगा दी। इसके बाद सहवाग ने कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। उन्होंने बताया कि जब वो पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेल रहे थे, तब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने मैदान में ही उन्हें गालियां दी थीं। लेकिन बदले में शोएब अख्तर को गाली देने के बजाए उन्होंने अपनी धांसू बल्लेबाजी से पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जवाब दिया था। अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए वीरेंद्र सहवाग बोले कि 1999 में मैं पहला मैच खेल रहा था और उस वक्त मैं 20 साल का लड़का था। ग्राउंड में जब मैंने कदम रखा, तो शोएब अख्तर मुझे गाली देते हुए लेकर गया और क्रीज तक छोड़कर आया। मैंने फिर उसे बोला कि मैं बैटिंग कर लूं और यहां से जाओ, तब वो गया। सहवाग ने आगे बताया कि मैंने उस वक्त दो गेंदें खेलीं और 1 रन बनाया था। मैं उस वक्त क्या करता, उससे लड़ता, उसे गालियां देता या फिर उसे मारता। मैंने तब सोच लिया था कि अगर मैं इनके साथ दोबारा पाकिस्तान के खिलाफ खेला, तो मैं इनकी ऐसी पिटाई करूंगा कि मुझे गाली नहीं देनी पड़े और मेरा बल्ला बोले। उन्होंने कहा कि मैंने तब 309 रन बनाए और अपने बल्ले से जवाब दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने फिर ये फैसला किया कि सहवाग को गालियां मत दो, क्योंकि अगर इसको गालियां दोगे तो ये हमारे खिलाफ और ज्यादा रन बनाएगा। वीरेंद्र सहवाग की ये बात सुनकर सभी सेलेब्स उनकी वाहवाही करने लगे और सोशल मीडिया पर भी सहवाग का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!