|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सिंह राशि में चंद्र-केतु युति से बना ग्रहण योग, ढाई दिन इन 4 राशियों पर भारी पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, द्रिक पंचांग के मुताबिक आज यानी 13 अगस्त की सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। सिंह राशि में पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजम

NRI Post Hindi Desk · 103 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सिंह राशि में चंद्र-केतु युति से बना ग्रहण योग, ढाई दिन इन 4 राशियों पर भारी पड़ेगा प्रभाव
📷 NRI Post Hindi Desk

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, द्रिक पंचांग के मुताबिक आज यानी 13 अगस्त की सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। सिंह राशि में पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान हैं, जिसके चलते इस राशि में चंद्र और केतु की युति से अति-संवेदनशील ग्रहण योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब चंद्रमा का संबंध केतु से होता है तो व्यक्ति का मन अशांत रहता है, अनिर्णय की स्थिति बनती है और मानसिक भ्रम बढ़ता है। चूंकि चंद्रमा लगभग ढाई दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए आने वाले ढाई दिनों तक इस युति का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान कर्क, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इन राशियों पर इस ग्रहण योग का सीधा और नुकसानदायक प्रभाव पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों के लिए यह युति द्वितीय भाव यानी धन और वाणी के भाव में बन रही है, जिससे धन हानि और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति प्रथम भाव यानी लग्न में बन रही है, जिससे उनके मन और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के कर्म भाव में यह योग बनने से कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं, जबकि मकर राशि के अष्टम भाव में संयोग होने से अचानक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान इन राशियों को वाणी पर नियंत्रण रखने, जल्दबाजी में निर्णय न लेने और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ग्रहण योग से बचाव के लिए ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, जिनमें भगवान शिव की उपासना, चंद्र मंत्रों का जाप और गरीबों को सफेद वस्तुओं का दान करना शामिल है। ऊं नमः शिवाय और ऊं सों सोमाय नमः मंत्रों का जाप मानसिक शांति के लिए विशेष रूप से लाभदायक बताया गया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!