|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सागर में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध गोदाम से 22 कार्टून जिलेटिन विस्फोटक जब्त

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध गोदाम से भारी मात्रा में जिलेटिन विस्फोटक और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलीचंद पटेल

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सागर में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध गोदाम से 22 कार्टून जिलेटिन विस्फोटक जब्त
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध गोदाम से भारी मात्रा में जिलेटिन विस्फोटक और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलीचंद पटेल नामक व्यक्ति भूसे के बीच जिलेटिन राड, डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री छिपाकर अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम से 22 कार्टून जिलेटिन विस्फोटक बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 87 कार्टन में भरी विस्फोटक सामग्री, सुप्रीम प्लेन डेटोनेटर, पीवीसी ट्यूब एसेसरीज (के-22) की आठ पेटियां, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर के सात पैकेट, 22 किलोग्राम सेफ्टी फ्यूज के दो पैकेट और 42 छोटे-बड़े खुले एसटीडी और टीएलडी उपकरण भी जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने रिंकू नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने रिंकू और दुलीचंद दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि जिलेटिन एक औद्योगिक उच्च विस्फोटक है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से खदानों में चट्टानें तोड़ने, कुआं-सुरंग बनाने और निर्माण कार्यों में किया जाता है। यदि किसी दुर्घटना के कारण यह विस्फोटक फट जाए तो आसपास भयंकर तबाही मच सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस अवैध विस्फोटक कारोबार से जुड़े अन्य सूत्रों की भी पड़ताल कर रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!