|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सामान्य नमक की जगह कम सोडियम वाला नमक अपनाएं, हर साल बच सकती हैं लाखों जानें

अगर आप अपने रोजमर्रा के सामान्य नमक की जगह कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सामान्य नमक की जगह कम सोडियम वाला नमक अपनाएं, हर साल बच सकती हैं लाखों जानें
📷 NRI Post Hindi Desk

अगर आप अपने रोजमर्रा के सामान्य नमक की जगह कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सिर्फ नमक बदलने से हर साल लगभग चार लाख मौतों को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों के पंद्रह लाख से अधिक नए मामलों को भी रोका जा सकता है। यह रिसर्च साफ तौर पर बताती है कि खान-पान में एक बहुत छोटा सा बदलाव करके सेहत को कितना बड़ा फायदा पहुंचाया जा सकता है। 'नेचर हेल्थ' में प्रकाशित इस रिसर्च से यह अनुमान लगाया गया है कि अगर दुनिया भर के लोग कम सोडियम वाले नमक को अपना लें, तो हर साल लगभग तीस लाख मौतों और हार्ट व किडनी से जुड़ी पुरानी बीमारियों के एक करोड़ एक लाख नए मामलों को रोका जा सकता है। भारत में भी इस बदलाव से काफी फायदा हो सकता है और अनुमान है कि यहां हर साल लगभग चार लाख मौतें कम हो सकती हैं। जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ द्वारा किए गए इस शोध में 193 देशों में सामान्य नमक की जगह कम सोडियम वाले नमक को बदलने के फायदों का गहराई से अध्ययन किया गया। रिसर्च में पता चला कि जिन लोगों की डाइट में कम सोडियम वाला नमक शामिल था, उनमें हाई बीपी को कंट्रोल करने में काफी मदद मिली। द जॉर्ज इंस्टीट्यूट के सीनियर प्रोफेसोरियल फेल ब्रूस नील ने कहा कि बहुत अधिक सोडियम और पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम न लेना हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारणों में से माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नमक में बदलाव करके हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी की बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जिससे इन बीमारियों से होने वाली मौतों को कम करने में भी सहायता मिलेगी। नमक बदलना इसलिए भी बेहद मायने रखता है क्योंकि भारत में हर दिन नमक की औसत खपत 9.01 ग्राम आंकी गई है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित 5 ग्राम की सीमा से लगभग दोगुनी है और यही भारत में हाई बीपी का एक बड़ा कारण भी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-इंडियाब के 2023 के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 315 मिलियन लोग यानी कुल आबादी का 35.5 प्रतिशत उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। वर्ष 2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आम आबादी के लिए सामान्य नमक की जगह पोटेशियम क्लोराइड वाले कम सोडियम वाले नमक को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह शोध इस बात का प्रमाण है कि खाने की थाली में की गई एक छोटी सी तब्दीली लाखों जिंदगियों को बचाने और दिल व गुर्दे की बीमारियों के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!