|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सारा तेंदुलकर ने दिवाली पर भाई की मेहंदी वाला पुराना सूट पहनकर मचाई धूम, बदलकर बनाया नया लुक

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार सारा अपनी दिवाली सेलिब्रेशन

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार सारा अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ शेयर की हैं। भले ही सारा कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं और उनका हर अंदाज लोगों को इंप्रेस कर देता है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल दिवाली पर सारा ने कोई नया आउटफिट नहीं पहना, बल्कि उन्होंने अपने छोटे भाई अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी वाला सूट ही दोबारा पहना और उसे बड़े सलीके से स्टाइल कर सबको अपना मुरीद कर दिया। सारा ने दिवाली पर डिजाइनर ब्रांड तोरानी का मल्टीकलर एथनिक कुर्ता सेट पहना, जो रेड, ऑरेंज, मैरून और दूसरे चटख रंगों से सजा है। इस कुर्ते पर स्क्वायर पैटर्न के साथ बारीक फ्लोरल कढ़ाई की गई है और सेंटर में हाथी का डिजाइन बना है, जो आउटफिट को पारंपरिक लुक देता है, जबकि ग्रीन और ऑरेंज थ्रेड की लटकन और सफेद शेल्स इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। सारा ने अपने मल्टीकलर कुर्ते के साथ रंग-बिरंगा दुपट्टा कैरी किया, जिस पर लाइनिंग पैटर्न के साथ मिरर और सेक्विन वर्क किया गया है और कुर्ते व दुपट्टे की कढ़ाई मिलकर उनके लुक को गुजराती और राजस्थानी टच दे रही है, वहीं भाई की मेहंदी सेरेमनी के दौरान उन्होंने सूट के साथ दुपट्टा कैरी नहीं किया था। सारा के ओवरऑल लुक को जूलरी ने ही बिल्कुल नया बना दिया है, क्योंकि मेहंदी में इस सूट के साथ गले में हैवी नेकलेस पहना था, जबकि दीपावली के मौके पर उन्होंने सेम आउटफिट के साथ पर्ल ड्रॉप्स वाला गोल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में ट्रेडिशनल चूड़ियां कैरी कीं और सिंपल जूलरी की वजह से उनका सूट अच्छी तरह हाइलाइट हो रहा है। सारा ने अपने आउटफिट के साथ अलग-अलग हेयरस्टाइल भी कैरी किए, किसी फोटो में वो सॉफ्ट वेव्स के साथ खुले बालों में नजर आईं तो दूसरी फोटो में उन्होंने गजरे से सजा लो बन बनाया और दोनों ही हेयरस्टाइल उनके ट्रेडिशनल लुक के साथ जंच रहे थे। सारा ने अपने मेकअप को दिवाली के हिसाब सॉफ्ट और नेचुरल रखा, जिसमें न्यूड-पिंक लिप्स, हल्का आईलाइनर और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रही थी। इस तरह सारा ने साबित कर दिया कि अगर किसी शादी या फंक्शन का हैवी सूट रखा है, तो उसे त्योहार पर दोबारा पहनते समय बस दुपट्टे और जूलरी बदलकर लुक में थोड़ा बदलाव लाया जा सकता है और पुराने सूट को भी नया अंदाज दिया जा सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!