|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 369 दर्ज; हरियाणा के सात शहर टॉप-10 में

हरियाणा में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है और बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अनेक शहरों में स्माग की चादर छाई रही, जिससे आसमान में धूल व धुएं की परत दिखाई दी और दृश्यता प्रभावित हुई। क

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 369 दर्ज; हरियाणा के सात शहर टॉप-10 में
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है और बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अनेक शहरों में स्माग की चादर छाई रही, जिससे आसमान में धूल व धुएं की परत दिखाई दी और दृश्यता प्रभावित हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के साथ लगता सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 369 दर्ज किया गया, जबकि दूसरे नंबर पर हिसार का एक्यूआई 361 रहा। देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा के सात शहर शामिल हुए हैं, जिनमें सिरसा और हिसार के अलावा पंचगांव तीसरे स्थान पर 339, बल्लभगढ़ चौथे स्थान पर 328, भिवानी पांचवें स्थान पर 326, चरखी दादरी आठवें स्थान पर 305 और गुरुग्राम नौवें स्थान पर 301 एक्यूआई के साथ रहे, वहीं इस सूची में बिहार का गोपालगंज, दिल्ली जिसका एक्यूआई 313 रहा और तमिलनाडु का एक शहर भी शामिल है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं, धूल व प्रदूषण के कण वातावरण में नमी के साथ मिलकर स्माग की चादर बना रहे हैं, जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, साथ ही लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आंखों में जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिस पर डाक्टरों ने मरीजों को स्माग के दौरान जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रदेश के सात टॉप शहरों का एक्यूआई 300 के पार पहुंच चुका है और 11 शहरों की हवा खराब श्रेणी में है, जबकि पंचकूला की हवा सबसे ज्यादा साफ रही जहां एक्यूआई 77 दर्ज किया गया और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक पहुंच गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है तथा 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 से 15 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!