|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने नेपोटिज्म के आरोपों को खुद कबूला, कहा- ये नेपोटिज्म है बेवकूफ

हॉलीवुड के मशहूर स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन इन दिनों अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी टीवी सीरीज तुल्सा किंग में माफिया के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ उनकी बेटी स्कारलेट स्

NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सिल्वेस्टर स्टेलोन ने नेपोटिज्म के आरोपों को खुद कबूला, कहा- ये नेपोटिज्म है बेवकूफ
📷 NRI Post Hindi Desk

हॉलीवुड के मशहूर स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन इन दिनों अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी टीवी सीरीज तुल्सा किंग में माफिया के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ उनकी बेटी स्कारलेट स्टेलोन भी स्पेंसर का किरदार निभा रही हैं। सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं। शुरुआत के तीन सीजन में स्कारलेट का रोल बहुत कम था, लेकिन चौथे सीजन में उनके किरदार का दायरा बढ़ा है और उनका स्क्रीन टाइम भी पहले की तुलना में अधिक हुआ है। इसी बदलाव के बाद सिल्वेस्टर स्टेलोन पर नेपोटिज्म के आरोप लगने शुरू हो गए, यानी यह सवाल उठा कि उनकी बेटी को सीरीज में बड़ा मौका उनकी प्रतिभा के कारण मिला है या पिता के प्रभाव के कारण। इन आरोपों पर जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी राग-लपेट के सीधा जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि यकीनन ये नेपोटिज्म ही है, इडियट। उनका इतना कहते ही इंटरव्यू लेने वाला होस्ट हैरान रह गया, क्योंकि उसे शायद इस तरह के सीधे जवाब की उम्मीद नहीं थी। स्टेलोन ने आगे कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेहतरीन मौके चाहता है और उनकी मदद करना चाहता है, इसलिए तो हम पैरेंट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई माता-पिता अपने बच्चों की मदद नहीं करता है तो सवाल उठता है कि क्या उन्हें अपने बच्चों की परवाह नहीं है। बता दें कि नेपोटिज्म के आरोपों को खुलकर स्वीकार करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिल्वेस्टर स्टेलोन की सराहना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अच्छी बात ये है कि उन्होंने इन आरोपों को खारिज नहीं किया, जैसे कि आम तौर पर एक्टर करते हैं, बल्कि उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि हां ये नेपोटिज्म है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सच में हिम्मत चाहिए, कैमरे के सामने खुलकर यह स्वीकार करने में हिम्मत चाहिए कि आपने अपनी शोहरत का इस्तेमाल करते हुए अपनी बेटी को फायदा पहुंचाया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर नेपोटिज्म की बहस को सुर्खियों में ला दिया है, जहां एक तरफ स्टेलोन ने अपनी सच्चाई बयान कर सबको चौंका दिया, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी इस ईमानदारी की जमकर तारीफ हो रही है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!