सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान शनिवार से शुरू होगा, जिसके तहत संदिग्ध ठिकानों की जांच कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थानाध्यक्षों और अग्निशमन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के ठिकानों की पहचान कर जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि शनिवार से जिलेभर में सघन छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध पटाखा कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बचाव कार्य में जुटी टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि आलमपुर गांव में एक दर्जन घरों में पटाखे बनाए जाते हैं और अमरुद्दीन के घर में पहले भी हादसा हो चुका है। अब अभियान के दौरान यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले में अवैध पटाखा कारोबार पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।
सिवान में पटाखा विस्फोट के बाद प्रशासन सख्त, आज से पूरे जिले में छापामारी अभियान
सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




