मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली प्रखरश्री दीदी ने कानून की पढ़ाई में अपनी अलग पहचान बनाई है। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी मेहनत का एक बड़ा पड़ाव साल 2023 में आया, जब उनका चयन सिविल जज के पद पर हुआ। लेकिन अदालत में जिम्मेदारी संभालने से पहले ही उन्होंने जैन दीक्षा लेने और आध्यात्मिक राह पर आगे बढ़ने का निर्णय कर लिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रखरश्री की शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई और इसके बाद उन्होंने भोपाल से ही हायर सेकेंडरी की शिक्षा पूरी की। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया और 12वीं के बाद कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट क्वालिफाई कर अहमदाबाद से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। कानून की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अकादमिक प्रदर्शन जारी रखा और इसके बाद न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए साल 2023 में सिविल जज के पद पर चयनित हुईं, जिससे उन्होंने अपने माता-पिता का जज बनने का सपना भी पूरा किया। हालांकि पद पर जॉइनिंग से पहले उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने के बजाय जैन दीक्षा लेने का फैसला कर लिया और उनका कहना है कि बचपन से ही उनकी रुचि आध्यात्मिक जीवन में थी। उनके मुताबिक, जज या वकील के रूप में काम करने के मुकाबले भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर वे समाज की अधिक सेवा कर सकती हैं। प्रखरश्री दीदी ने बताया कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह जज की परीक्षा पास कर लें और उन्होंने यह सपना पूरा कर दिया, लेकिन जॉइनिंग से पहले ही उन्होंने वैराग्य लेने का फैसला कर दिया है। रिपोर्ट्स में यह भी जिक्र है कि एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल किया और उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी कोर्स किया। यह कहानी बैतूल की प्रखरश्री की है, जो अब ब्रह्मचारिणी बनने जा रही हैं और जैनेश्वरी दीक्षा का संकल्प लेकर उन्होंने मोक्ष का मार्ग चुना है। उनके पिता एलआईसी से रिटायर्ड अफसर हैं और उनके साथ चार अन्य बहनों ने भी सांसारिक मोह छोड़कर भक्ति का मार्ग अपनाया है, जिनकी रविवार को बैतूल में बिनौली यात्रा निकाली गई।
सिविल जज बनने के बाद लिया जैन दीक्षा का संकल्प, पांच बहनों ने छोड़ा सांसारिक मोह
मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली प्रखरश्री दीदी ने कानून की पढ़ाई में अपनी अलग पहचान बनाई है। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी मेहनत का एक बड़ा पड़ाव साल 2023 में आया, जब उनका चयन सिविल जज के पद
NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




