|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सीएम उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बगावत के साए! 15 से ज्यादा नाराज विधायकों ने श्रीनगर में की बैठक

जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट फेरबदल के बाद अंदरूनी खींचतान तेज होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों और न

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीएम उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बगावत के साए! 15 से ज्यादा नाराज विधायकों ने श्रीनगर में की बैठक
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट फेरबदल के बाद अंदरूनी खींचतान तेज होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों समेत 15 से ज्यादा विधायकों ने श्रीनगर में एक अहम बैठक की। इन नाराज विधायकों ने इस बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और हालिया कैबिनेट फेरबदल को लेकर अपनी तीव्र नाराजगी जताई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाराज विधायकों की यह महत्वपूर्ण बैठक लोलाब विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैसर जमशीद के श्रीनगर स्थित आवास पर आयोजित की गई थी। इस बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ विधायक मुबारक गुल और अब्दुल मजीद लर्मी भी शामिल हुए। बैठक में शामिल सभी विधायकों ने हाल में हुए कैबिनेट फेरबदल को लेकर अपनी गहरी निराशा जाहिर की। सूत्रों के मुताबिक, नाराज विधायक उन मंत्रियों को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पद पर दो साल पूरे कर लिए हैं। विधायकों ने बैठक के दौरान इसी मुद्दे को लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की। इस बीच श्रीनगर में एक और देर रात की राजनीतिक हलचल सामने आई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने नवनियुक्त मंत्री अली मोहम्मद सागर को पार्टी के महासचिव पद पर बने रहने का आदेश दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आदेश दिया है कि हाजी अली मोहम्मद सागर अगले आदेश तक पार्टी के महासचिव के रूप में काम करते रहेंगे। इस संबंध में डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें सागर के इस अहम संगठनात्मक पद पर बने रहने की पुष्टि की गई है। इससे पहले कैबिनेट फेरबदल के तुरंत बाद वरिष्ठ नेता मुबारक गुल को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया था। यह फैसला उन्हें मनाने की कोशिश के तौर पर देखा गया था, क्योंकि मुबारक गुल को मंत्री पद नहीं दिया गया था। कैबिनेट विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर मुख्यालय में मुबारक गुल के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी कार्यालय में पहुंचकर नवनियुक्त मंत्री अली मोहम्मद सागर के खिलाफ नारे लगाए थे। इस दौरान गुल गुल शेर गुल और पार्टी का फैसला नामंजूर जैसे नारे लगाए गए थे। मुबारक गुल को मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों का यह विरोध नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर सामने आई नाराजगी का साफ संकेत माना गया था। इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर गहरे असंतोष को उजागर किया है, जिससे सत्ता में साझेदार दल के भीतर राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!