|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सीएम धामी का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड में 17.75 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 75 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणाओं के

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीएम धामी का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड में 17.75 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
📷 NRI Post Hindi Desk

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 75 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत मंजूर इन कार्यों में सड़क निर्माण, पेयजल सुविधा, मंदिरों एवं मेला स्थलों का सुंदरीकरण, धर्मशाला निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। टिहरी जिले के प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों और शौचालयों के निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि देवप्रयाग के बड़ोला में बिन्सर देवता मंदिर के सुंदरीकरण को 36.19 लाख और डागर शिवालय के लिए 39.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला में नौलिंग मेला स्थल के निर्माण को 79.49 लाख और मंदाकिनी पुल से राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग के लिए 29.84 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, वहीं डीडीहाट के खोलीमाली कन्यूरी में मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों पर 93.64 लाख रुपये खर्च होंगे। चंपावत के लोहाघाट में दूधाधारी भगवती मेला स्थल के विकास के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं और टनकपुर-बनबसा में 20 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए छह करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में 50 और भगवानपुर में 200 हैंडपंप लगाए जाएंगे, जिनके लिए क्रमशः 99.44 लाख और 100.43 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा गदरपुर में 184.37 लाख और लोहाघाट में 220 लाख रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। यह स्वीकृति राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री घोषणाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और हरिद्वार जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, पर्यटन से जुड़े मेला स्थलों तथा आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!