उत्तराखंड में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान किया था और सिंगर पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाया था। इस विवाद में अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी को फोन किया है और इसकी जानकारी खुद सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी है। सीएम धामी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रसिद्ध गायक श्री दलेर मेहंदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना और इस दौरान विगत दिनों में हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भव की समृद्ध परंपरा का संवाहक है और यहां की लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। सीएम ने कहा कि यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है और उनका प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह से भी बात की थी और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। सीएम ने लिखा था कि प्रसिद्ध गायक मीका सिंह जी से दूरभाष पर बातचीत की और श्री दलेर मेहंदी जी से जुड़े विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। वहीं मीका सिंह ने भी सोशल मीडिया पर सीएम संग हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर खुद फोन किया था। मीका ने कहा कि वो धामी साहब को अच्छी तरह जानते हैं, वो बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और उनके मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। मीका ने अपनी एक छोटी सी गुजारिश रखते हुए कहा कि सीएम सुबोध उनियाल जी से कहें कि वो एक छोटा सा वीडियो बनाकर अपने बयान को स्पष्ट करें और दलेर भाई से इस बात के लिए माफी मांगें कि उन्होंने कहा था कि दलेर भाई परफॉर्मेंस के दौरान नशे में थे। मीका ने उम्मीद जताई कि ये छोटा सा कदम इस मामले को खत्म करने में मदद करेगा और दलेर भाई की इज्जत और प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी। दूसरी तरफ मंत्री सुबोध उनियाल माफी मांगने के मूड में नहीं हैं और वो अपने स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने ये तक कहा है कि अगर दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी तो उन्हें शो में नहीं आना चाहिए था और मंत्री अभी भी दलेर मेहंदी के नशे में होने की बात को दोहरा रहे हैं।
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी को फोन कर किया शांत, मीका बोले- सुबोध उनियाल मांगें माफी
उत्तराखंड में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान किया थ
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

