उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सत्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हृदय विदारक घटना सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके में उस समय हुई जब हरदोई की तरफ से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों का एक समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई। इस भीषण हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्रह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्रशासनिक टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाने तथा उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से सभी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, वहीं इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सत्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हृदय विदारक घटना सीतापुर के था
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


