देश भर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की दिशा में पहला बड़ा कदम उठा लिया है। बोर्ड ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए विंटर बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट का पूरा शेड्यूल और दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। सर्दियों में बर्फबारी और अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों में स्थित इन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल फिलहाल केवल विंटर बाउंड स्कूलों पर लागू होगा, जबकि सामान्य स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल शेड्यूल का अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने पास मौजूद फाइनल लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट में सिर्फ उन्हीं छात्रों को बैठने की इजाजत दी जाएगी, जिनके नाम ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स के जरिए बोर्ड को भेजे गए हैं। इसके साथ ही कक्षा 10वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित किया जाएगा और स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सभी छात्रों का मूल्यांकन पूरा करके उनके मार्क्स बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने इस बार तकनीक का सख्त सहारा लिया है। बोर्ड स्कूलों को एक विशेष ऐप लिंक मुहैया कराएगा और प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान प्रत्येक बैच की एक ग्रुप फोटोग्राफ खींचकर इस ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी स्कूल में छात्रों की संख्या 30 से अधिक है, तो प्रयोगशाला के बुनियादी ढांचे के हिसाब से एक दिन में दो से तीन शिफ्टों में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी, ताकि भीड़ न हो और असेसमेंट सही ढंग से हो सके। 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर्स और ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति के लिए स्कूलों को अपने संबंधित रीजनल ऑफिस से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है। बोर्ड के इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सर्दियों वाले इलाकों के छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनका मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से पूरा हो सके।
सीबीएसई ने जारी किया विंटर बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल, 9 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
देश भर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की दिशा में पहला बड़ा कदम उठा लिया है। बोर्ड ने 2026-27 शैक्षणिक सत
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


