|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कनाडा

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षाएं सुबह 10:3

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 19 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
📷 NRI Post Hindi Desk

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड ने शुक्रवार को जारी नोटिस में बताया कि 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे। यह डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस बार 10वीं में 83 विषयों और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं होंगी। डेटशीट तैयार करते समय छात्रों के विषयों के कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखा गया है। बोर्ड ने बताया कि 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर परीक्षा का शेड्यूल बनाया गया है। इसका मकसद यह है कि किसी छात्र के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा का शेड्यूल तैयार करते समय कई बातों पर ध्यान दिया गया है। जिन विषयों को छात्र अक्सर साथ चुनते हैं, उनके पेपर के बीच पर्याप्त गैप रखा गया है। 12वीं के छात्रों की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन में बैठने वाले छात्रों की संख्या का भी ध्यान रखा गया है। इसके अलावा ऐसा शेड्यूल बनाया गया है जिससे स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक गैरमौजूदगी न रहे। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। बोर्ड ने स्कूलों की ओर से जमा कराए गए छात्रों के विषयों से जुड़े डेटा के आधार पर डेटशीट तैयार की है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा का शेड्यूल इस तरह बनाया गया है जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। गौरतलब है कि परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी करना छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

🔔 कनाडा
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!