|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट नाराज, तीन साल तक ईडी की याचिका गायब रहने पर रजिस्ट्री से जवाब तलब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने महासचिव को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया कि न्यायिक आदेश के बावजूद लगभग तीन वर्षों तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध क्यों

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सुप्रीम कोर्ट नाराज, तीन साल तक ईडी की याचिका गायब रहने पर रजिस्ट्री से जवाब तलब
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने महासचिव को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया कि न्यायिक आदेश के बावजूद लगभग तीन वर्षों तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध क्यों नहीं हुई। ईडी ने 2023 में याचिका दायर करके एक आरोपित को अग्रिम जमानत दिए जाने को चुनौती दी थी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि तीन वर्षों तक इसे किसने मैनेज किया और सुनिश्चित किया कि मामला सूचीबद्ध न हो, हम इसका पता लगाएंगे। पीठ ने कहा कि जनवरी, 2023 के पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर जुलाई, 2023 में नोटिस जारी किया गया था। जनवरी, 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मामले को फरवरी, 2024 में फिर से सूचीबद्ध किया जाए। पीठ ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि वह कौन-सी जादुई छड़ी थी, जिसके कारण उसके बाद मामला सूचीबद्ध नहीं हुआ, और इस महान रजिस्ट्री को इसका जवाब देना होगा। मामले के एक पक्षकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि जहां तक इस अदालत का सवाल है, यहां कुछ भी मैनेज नहीं किया जा सकता। ईडी के वकील ने पीठ को बताया कि मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है और आठ गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने पीठ से आग्रह किया कि आरोपित को राहत देने वाले हाई कोर्ट के आदेश को मिसाल न माना जाए। पीठ ने कहा कि वह ईडी की इस दलील के मद्देनजर याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं है कि मामले की सुनवाई जारी है, साथ ही स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट के आदेश को मिसाल नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वह 2022 के उस फैसले की समीक्षा की मांग पर जनवरी में सुनवाई करेगा, जिसमें प्रिवेंशन आफ मनी लाड्रिंग एक्ट के तहत ईडी की गिरफ्तारी करने, मनी लांड्रिंग में शामिल संपत्तियों को कुर्क करने और तलाशी व जब्ती की कार्रवाई करने की शक्तियों को बरकरार रखा गया था। प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष पेश वकीलों ने याचिकाओं को जल्द से जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मामले पर जनवरी में सुनवाई होगी और तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!