|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सुरक्षित दीपावली कैसे मनाएं? आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञ डॉक्टर ने जारी की एडवायजरी, बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह

दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन पटाखे फोड़ते समय थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शिमला के मेडिसिन विभाग क

NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सुरक्षित दीपावली कैसे मनाएं? आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञ डॉक्टर ने जारी की एडवायजरी, बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह
📷 NRI Post Hindi Desk

दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन पटाखे फोड़ते समय थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शिमला के मेडिसिन विभाग के डॉ. बलवीर वर्मा ने सुरक्षित दीपावली मनाने को लेकर विशेष एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि पटाखे फोड़ते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और यदि बच्चे पटाखे फोड़ रहे हैं तो उनके साथ माता-पिता या किसी बड़े व्यक्ति का उपस्थित रहना अनिवार्य है। छोटे बच्चों को पटाखों के बजाय फुलझड़ी चलाने के लिए देनी चाहिए तथा अनार व पटाखों को फुलझड़ी से ही जलाना चाहिए। पटाखों को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर तथा बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए और आतिशबाजी करते समय आसपास पर्याप्त दूरी बनाए रखनी चाहिए। विशेषज्ञ डॉक्टर ने पर्यावरण का ध्यान रखने पर भी जोर दिया, क्योंकि पटाखों के अधिक इस्तेमाल से वायु प्रदूषण बढ़ता है और हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए लोगों को पर्यावरण के अनुकूल पटाखों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए विद्युत सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पटाखे बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर व सब स्टेशन के आसपास न फोड़ें तथा मोमबत्तियां और दीये तारों से दूर रखें। बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मर पर सजावटी लाइटें, बैनर या अन्य सामग्री न लगाएं और घरों में अच्छी गुणवत्ता वाली आईएसआई मार्क वाली लाइटों का इस्तेमाल करें। एक ही साकेट या एक्सटेंशन बोर्ड में कई लाइटें लगाकर ओवरलोडिंग न करें, पानी व ज्वलनशील पदार्थों से बिजली के उपकरणों को दूर रखें तथा सोने या घर से बाहर जाने से पहले सजावटी लाइटें व उपकरण बंद करें। बिजली के तार टूटकर गिरने या क्षतिग्रस्त होने पर उससे दूरी बनाए रखें और स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें। बिजली से संबंधित शिकायत या आपात स्थिति में उपभोक्ता बोर्ड के चौबीस घंटे उपलब्ध टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 व 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!