दीवाली की छुट्टियों के बाद घरेलू बाजारों में बुधवार, 11 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,400 रुपए और चांदी 5,000 रुपए तक महंगी हो गई। सुबह 11.30 बजे तक एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.90 प्रतिशत यानी 1268 रुपए की तेजी आई और कीमत 1,41,793 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले दिन यह 1,40,525 रुपए पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान सोने का उच्च स्तर 1,41,958 रुपए और निम्न स्तर 1,41,120 रुपए रहा। वहीं चांदी में 2.78 प्रतिशत यानी 4898 रुपए का उछाल आया और कीमत 1,87,474 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले दिन 1,82,576 रुपए पर बंद हुई थी। कोराबी सत्र में चांदी का उच्च स्तर 1,87,770 रुपए और निम्न स्तर 1,85,290 रुपए रहा। ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स पर भी सोना 0.52 प्रतिशत और चांदी 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। कोटक नियो के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार अमेरिका में अक्टूबर की हेडलाइन महंगाई 0.4 प्रतिशत और कोर महंगाई 0.3 प्रतिशत रही, जो अनुमान से अधिक है, जिसके कारण अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई और कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय बाजार को थोड़ी राहत मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने का महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर का समर्थन स्तर सुरक्षित है और जब तक यह स्तर कायम है, निवेशक गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें स्टॉप लॉस 4,000 डॉलर के नीचे रखना चाहिए, जबकि ऊपर की तरफ 4,150 डॉलर पर प्रतिरोध है। चांदी का तुरंत का आउटलुक 51 डॉलर के समर्थन पर टिका है और औद्योगिक मांग से जुड़ी होने के कारण इसमें उतार-चढ़ाव अधिक होता है, इसलिए विशेषज्ञ 51 डॉलर के नीचे कड़ा स्टॉप लॉस रखकर ही गिरावट पर खरीदारी की सलाह देते हैं, जबकि ऊपर की ओर 53.30 से 53.50 डॉलर के आसपास प्रतिरोध नजर आ रहा है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों पर नजर रखते हुए अपने जोखिम को नियंत्रित रखकर ही रणनीति बनाएं।
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹1400 और चांदी ₹5000 महंगी; जानें आज के ताजा भाव
दीवाली की छुट्टियों के बाद घरेलू बाजारों में बुधवार, 11 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,400 रुपए और चांदी 5,000 रुपए तक महंगी हो गई। सुबह
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




