|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सोना-चांदी में भारी गिरावट, दीवाली तक कितने गिरेंगे दाम? खरीदने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट वॉर, क्रूड ऑयल और फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं से गोल्ड और सिल्वर दबाव में हैं। आलम यह है कि सोना ऑल टा

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सोना-चांदी में भारी गिरावट, दीवाली तक कितने गिरेंगे दाम? खरीदने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय
📷 NRI Post Hindi Desk

दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट वॉर, क्रूड ऑयल और फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं से गोल्ड और सिल्वर दबाव में हैं। आलम यह है कि सोना ऑल टाइम हाई करीब 25% और चांदी 55% तक सस्ती हो गई है। कीमतें पिछले 6 महीने के लो लेवल पर चली गई हैं। 29 जनवरी 2026 को गोल्ड ने 1.93 लाख रुपए के साथ ऑल टाइम हाई बनाया था, जबकि चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन तब से अब तक सोना करीब 50,000 रुपए और चांदी 2,25,000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी एंड करेंसी एनालिस्ट आमिर माकदा ने एक खास बातचीत में बताया कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई हालिया गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल, नियमों में बदलाव और मौद्रिक नीतियों से जुड़ी उम्मीदें मुख्य वजह हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के कारण ब्याज दरें 4.25% से 4.50% के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं, जिससे वैश्विक महंगाई की चिंताएं फिर बढ़ गई हैं और ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। डॉलर इंडेक्स मल्टी-मंथ हाई पर पहुंच गया है, जिससे बुलियन जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स की अवसर लागत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा, सीएमई जैसे प्रमुख डेरिवेटिव एक्सचेंजों ने मार्जिन रिक्वायरमेंट बढ़ा दी है- चांदी का मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15% और सोने का 6% से 8% कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी वाली पोजीशन स्क्वायर ऑफ हुई हैं। नतीजतन, एमसीएक्स पर स्टैंडर्ड 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी में और भी भारी गिरावट आई है, जो रिकॉर्ड हाई से 50% से ज्यादा टूट गई। चीन के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से सुस्त होती औद्योगिक मांग ने इस गिरावट को और हवा दी है। इस साल दीवाली तक सोने और चांदी में मंदी का दौर जारी रहने की उम्मीद है। बुलियन की कीमतें किसी बड़ी तेजी के बजाय एक सीमित दायरे में कंसोलिडेट हो सकती हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख, उच्च बॉन्ड यील्ड, मजबूत डॉलर इंडेक्स और चीन से कमजोर मांग के कारण इन पर दबाव बना रहेगा। इस माहौल में सोने का भाव 1,39,000 से 1,37,500 रुपए के मुख्य समर्थन स्तर की ओर आ सकता है, जबकि चांदी 1,75,000 रुपए के स्तर की ओर टूट सकती है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की मुख्य वजह मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति बाधित होने का नया डर है। सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के साथ-साथ फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के पास जहाजों के आवागमन में बाधा आने से एनर्जी ट्रेडर्स ने भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को बहुत बढ़ा दिया है। ब्रेंट क्रूड 118 डॉलर के रेजिस्टेंस को टेस्ट कर सकता है और यदि संकट मुख्य मध्य पूर्वी निर्यात लाइनों तक फैलता है तो कीमतें 125 डॉलर प्रति बैरल के पार भी जा सकती हैं। ग्लोबल बाजार में सोना 4030 डॉलर और चांदी 54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है, वहीं एमसीएक्स पर गोल्ड 878 रुपए महंगा होकर 1,42,902 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी में 281 रुपए की मामूली तेजी आई और कीमत 1,96,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!