कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत करते हुए अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस वीडियो में सोनिया गांधी किताब के पन्ने पलटते हुए नजर आ रही हैं और इसी दौरान किताब में प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पेज खुलता है, जिसे देखकर वह कहती हैं कि बहुत सारी तस्वीरें हैं प्रियंका। सोनिया गांधी ने इस वीडियो के साथ लिखा कि हैलो सभी को, आप सबके साथ अपनी किताब की पहली झलक साझा करते हुए मैं बहुत आभारी हूं और यह प्यार, जिम्मेदारी, बिछड़ने के दुख और अपनी जगह तलाशने की कहानी है। उन्होंने कहा कि वह इस किताब को आप सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रही हैं। वीडियो में किताब के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स की तरफ से सोनिया गांधी को किताब की तीन प्रतियां भेंट की जाती हैं और प्रकाशक उन्हें किताब के लिए बधाई भी देता है, जिसके लिए सोनिया गांधी उनका धन्यवाद करती हैं और फिर किताब के पन्ने देखने लगती हैं। इससे पहले किताब का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी की जिंदगी और गांधी परिवार में उनके सफर की झलक दिखाई गई थी। टीजर में बताया गया था कि सोनिया गांधी 18 साल की उम्र में कैंब्रिज में राजीव गांधी से मिली थीं और तीन साल बाद 21 साल की उम्र में वह उनसे शादी करने भारत आ गईं। टीजर में यह भी लिखा गया था कि सोनिया ने सिर्फ शादी के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद हर दिन इस परिवार का हिस्सा बनने का फैसला किया और उन्होंने अपना परिवार बसाया, दो बच्चों की परवरिश की और भारत को अपना घर बनाया। टीजर के अनुसार 21 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी जिम्मेदारियां संभालीं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, और प्यार से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक परिवार और फिर पूरे देश से जुड़ाव की कहानी बन गया। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी की किताब को पहले पेंगुइन विवाद के बाद अब हार्पर कॉलिन्स छाप रहा है।
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी किताब की झलक, प्रियंका की तस्वीरें देख कही यह बात
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत करते हुए अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस वीडियो में सोनिया गांधी किताब के पन्
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

