राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत दिल्ली में खर्च की प्राथमिकताओं और बजट के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फाउंडेशन फार रिस्पान्सिव गवर्नेंस के अध्ययन 'फाइनेंसिंग क्लीन एयर' के मुताबिक, 2020-21 से 2025-26 के दौरान दिल्ली के लिए एनसीएपी के तहत 113 करोड़ रुपये मंजूर किए गए, जिनमें से 81 करोड़ रुपये जारी हुए, लेकिन लगभग 14 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, देश भर में धूल नियंत्रण पर करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि जन-जागरूकता पर कुल बजट का महज एक प्रतिशत लगाया गया। जनवरी 2019 में शुरू एनसीएपी का उद्देश्य शहरों में वायु प्रदूषण घटाने के लिए स्थानीय कार्ययोजनाओं को वित्तीय और तकनीकी सहायता देना है, जिसमें सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियों, वाहनों, उद्योगों और कचरा जलाने जैसे प्रदूषण स्रोतों पर नियंत्रण शामिल है। योजना का लक्ष्य वर्ष 2025-26 तक पीएम 10 के स्तर में 2017 के मुकाबले 40 प्रतिशत तक कमी लाना या निर्धारित राष्ट्रीय मानकों को हासिल करना था। जनवरी 2026 में सेंटर फार रिसर्च आन रिसर्च एंड क्लीन एयर (सीआरईए) द्वारा किए गए आकलन में भी एनसीएपी तथा 15वें वित्त आयोग के वायु गुणवत्ता अनुदानों के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों पर व्यय के वितरण में असंतुलन की ओर संकेत किया गया है। आकलन के अनुसार सड़क की धूल का प्रबंधन पर 68 प्रतिशत, परिवहन पर 14 प्रतिशत, कचरा प्रबंधन एवं बायोमास जलाने पर 12 प्रतिशत और क्षमता निर्माण एवं निगरानी पर 3 प्रतिशत खर्च हुआ, जबकि उद्योग, घरेलू ईंधन एवं जन-जागरूकता पर प्रत्येक मद पर एक प्रतिशत से भी कम व्यय हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अपर निदेशक डा एस के त्यागी के मुताबिक उत्सर्जन कटौती, निगरानी की गुणवत्ता, वीओसी एवं ओजोन पूर्वगामी प्रदूषकों पर अनुसंधान तथा क्षेत्रीय वायु-क्षेत्र प्रबंधन के लिए धनराशि का अधिक प्रभावी उपयोग होना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि व्यय का बड़ा हिस्सा सड़क की धूल पर ही केंद्रित हो जाए, तो दिल्ली व एनसीआर में पीएम 2.5 के लिए उत्तरदायी अन्य स्रोतों का पर्याप्त नियंत्रण नहीं हो पाएगा। योजना की उपयोगिता का आकलन केवल खर्च या खरीदी गई मशीनों से नहीं, बल्कि प्रदूषण के स्तर में वास्तविक बदलाव, धन के उपयोग और अलग-अलग स्रोतों पर नियंत्रण के आधार पर होना चाहिए। जागरूकता अभियानों से नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर कचरा जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को रोकने में मदद मिल सकती है।
स्वच्छ वायु योजना पर उठे सवाल: सड़क की धूल पर 68 फीसदी खर्च, जागरूकता पर एक प्रतिशत से भी कम बजट
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत दिल्ली में खर्च की प्राथमिकताओं और बजट के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फाउंडेशन फार रिस्पान्सिव गवर्नेंस के अध्ययन 'फाइनेंसिंग क्लीन एयर' के मुता
NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


